Move to Jagran APP

प्राॅपर्टी डीलर ने घर पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, फ‍िर बचने के लिए अपनाया यह तरीका

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में शांति विहार निवासी प्राॅपर्टी डीलर विक्रांत भोपाल को गिरफ्तार किया है।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 04:07 PM (IST)
प्राॅपर्टी डीलर ने घर पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, फ‍िर बचने के लिए अपनाया यह तरीका
प्राॅपर्टी डीलर ने घर पर नाबालिग से किया दुष्कर्म, फ‍िर बचने के लिए अपनाया यह तरीका

जेएनएन, जालंधर। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में शांति विहार निवासी प्राॅपर्टी डीलर विक्रांत भोपाल को गिरफ्तार किया है। भोपाल प्रापर्टी डीलर नाम से दुकान चलाने वाले विक्रांत ने लड़की से दुष्कर्म खुद किया, लेकिन आरोप किसी दूसरे के सिर मढ़ दिया।

loksabha election banner

एएसआइ जगदीश ने बताया कि विक्रांत भोपाल की पत्नी काफी समय से कनाडा गई है। उसके घर पर एक महिला काम करने आती थी। उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी आती थी। विक्रांत ने लड़की को बातों में फुसला लिया और उसे अकेले काम करने के लिए आने को कहने लगा।

लड़की अकेले आने लगी तो विक्रांत उससे दुष्कर्म करने लगा। लड़की के परिजनों को पता चला तो उन्होंने शिकायत की, लेकिन विक्रांत ने डर और पैसा दिखा कर उनको चुप करवाया और लड़की तरफ से पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दे दी।

एएसआइ जगदीश ने बताया कि जब लड़की से बात की गई तो उसने बताया कि विक्रांत ने ही उसके साथ गलत काम किया। उन्होंने बताया कि विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.