Jalandhar Today 26th February ः जालंधर में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव को लेकर आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
जालंधर में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में शोभायात्रा का आयोजन 26 फरवरी को होगा। जिसका आगाज श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी से सुबह 11 बजे ध्वजारोहण की रस्म के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए शोभायात्रा संपन्न होगी।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 26 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में शोभायात्रा का आयोजन 26 फरवरी को होगा। जिसका आगाज श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी से सुबह 11 बजे ध्वजारोहण की रस्म के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए शोभायात्रा संपन्न होगी।
- देश भगत यादगार हॉल में एग्जीबिशन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से 75 के करीब स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।
-सेहत विभाग की तरफ से सिविल सर्जन ऑफिस से सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली जाएगी। जो विभिन्न इलाकों से होते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की जाएगी।
- मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन रात 7.30 बजे से होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मां के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
- श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहर में संपर्क अभियान का दौर आज भी जारी रहेगा शाम 4 बजे संपर्क अभियान कमेटी के सदस्य किशनपुरा इलाके में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें