सरकार के तीन वर्ष में व्यापारियों की समस्याएं नहीं हुई हल
खेल उद्योग संघ की हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बैठक हुई।
जागरण संवाददाता, जालंधर : खेल उद्योग संघ की हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बैठक हुई। बैठक में कैप्टन सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए व्यापार सेना पंजाब के प्रधान रविदर धीर ने कहा कि बीते तीन वर्ष में व्यापार एवं उद्योग की कोई समस्या हल नहीं हुई है। मुख्यमंत्री समेत विभागीय मंत्री व्यापार एवं उद्योग के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।
संघ के कन्वीनर विजय धीर एवं सह कन्वीनर प्रवीण आनंद के नेतृत्व में आजोजित बैठक को संबोधित करते हुए रविंदर धीर ने कहा कि बीते चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने वाला पंजाब का व्यापारी एवं औद्योगिक वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे हालातों में व्यापार एवं उद्योग की हालत गंभीर बनी हुई है। चुनाव से पहले किए गए दर्जनों वादे मजाक बन गए हैं। व्यापारियों व कारोबारियों में निराशा है। सस्ती बिजली, वैट रिफंड, डीम असेसमेंट के साथ अब जीएसटी रिफंड भी व्यापार उद्योग की मुसीबत बन गया है। बैठक में मांग की गई कि अगर इन मुद्दों पर सरकार ने ध्यान ना दिया तो जैसे हजारों लघु उद्योग विगत में बंद हो गए हैं उनमें और बढ़ोतरी हो जाएगी। राज्य सरकार इसे गंभीरता से ले।
बैठक को आयोजितत करने में विकास जैन, विपन प्रींजा एवं संदीप गांधी का विशेष योगदान रहा। बैठक मे प्रेम उप्पल, जगजीत सिंह, नरिंदर सिंह बेदी, शाम सुंदर महाजन, नंद किशोर सभरवाल, ललित साहनी, अशोक सोनी, हरीश आनंद, विकास ढींगरा, विकी वर्मा, कपिल ढींगरा, राजिंदर चतरथ, अमनप्रीत सिंह, बलराज गुप्ता, अरविंद खन्ना, रणदेव पुरी, अरुण ओबरॉय, विवेक तलवार, वेद भगत, प्रवेश वर्मा, बाल कृष्ण, नवीन पुरी, राजीव जोशी, बख्शीश चंद्र, मोनू आनंद, गौरव सलगोत्रा, अवनीत मसंद, मुनीष चोपड़ा, विकास चतरथ, रोहित कोहली, पवन कुमार, साहिल बेदी, राजीव महाजन, अमित कुमार और गौरव महेंद्रू आदि उपस्थित थे।