विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Amritsar Jail : अमृतसर की जेल में कैदी की पीट-पीटकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ केस

By Vinay KumarEdited By:
Published: Mon, 07 Jun 2021 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 04:27 PM (IST)

अमृतसर की जेल में कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मरने वाला लखविंदर सिंह उर्फ बाबा हत्या के ...और पढ़ें

अमृतसर की जेल में कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
अमृतसर की जेल में कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

अमृतसर, जेएनएन। अमृतसर की फताहपुर जेल में रविवार की रात मामूली बात पर दो गुट आपस में बुरी तरह से भिड़ गए। आरोपितों ने हत्या के मामले में विचारादीन कैदी लखविंदर सिंह पर इतनी बुरी तरह से चम्मचनुमा हथियार से वार किए कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट भगवंत सिंह के बयान पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने झीते खुर्द गांव निवासी अवतार सिंह, राजासांसी के इसापुर गांव निवासी सुल्तान सिंह, तरनतारन के खेमकरण थाने के अधीन पड़ते मेहंदीपुर गांव निवासी गुरजंट सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जेल प्रशासन के मुताबिक उक्त आरोपित ब्यास स्थित कमोके गांव निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा बाबा से पुरानी रंजिश रख रहे थे। वह पहले भी उसके साथ झगड़ा कर चुके थे। शनिवार की रात सभी कैदी खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उक्त चारों आरोपितों ने लखविंदर सिंह पर हमला कर दिया। लखविंदर सिंह को पिटते देख उनके साथियों ने भी अवतार सिंह और उसके साथियों पर हमला कर दिया। लेकिन आरोपितों ने पहले से ही चम्मच को जमीन पर रगड़कर तीखा कर हथियार बना रखे थे। मौका मिलते ही आरोपितों ने लखविंदर सिंह पर उनसे वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

जेल प्रशासन को जब इसके बारे में पता चला तो लखविंदर सिंह को तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि हमला करने वाला अवतार सिंह जेल में अस्लाह एक्ट, सुल्तान सिंह लूटपाट, गुरजंट सिंह नशा तस्करी और हरप्रीत सिंह मारपीट के केस में बंद हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।