जरूरतमंद छात्राओं की मदद करती हैं प्रिंसिपल डॉ. नवजोत, समाजसेवा के लिए मिला अवॉर्ड
उल्लेखनीय समाजसेवा के लिए लायलपुर खालसा कालेज फाॅर वूमेन की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर को इंटरनेशनल हयूमन राइट आर्गेनाइजेशन ने अवार्ड दिया है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। लायलपुर खालसा कालेज फाॅर वूमेन की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर को इंटरनेशनल हयूमन राइट आर्गेनाइजेशन ने अवार्ड से सम्मानित किया है। उन्हें यह पुरस्कार उन्हें उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों की बदौलत मिला है। बुधवार को उन्हें यह अवार्ड कॉलेज में हुए एक समारोह में प्रदान किया गया।
प्रिंसिपल डा. नवजोत को साहित्य सभा की ओर से कई अवार्ड मिल चुके है। प्रिंसिपल ने धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता व धर्म अखंडता विषय पर कई रिसर्च पेपर पढ़े। रिसर्च पेपर की बदौलत यूनिवर्सल पीस फेडरेशन की ओर से प्रिंसिपल को अबेंसडर फाॅर पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एनजीओ पहल की एडवाइजर है। एनजीओ के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, महिला सशक्तिकरण, नशा के खिलाफ जागरूक कर चुकी है।
प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने बताया कि कालेज में सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन किया गया है। इस ग्रुप के सदस्य फैकल्टी मेंबर्स हैं। कुछ फैकल्टी सदस्य तनख्वाह से कुछ पैसे दसवंध के रूप में निकालते हैं। इन पैसों से जरूरतमंद छात्राओं की फीस देकर मदद की जाती है। मेधावी छात्राओं की आर्थिक मदद की जाती है। प्रिंसिपल ने बताया कि कालेज का स्टाफ सदस्य अपना जन्मदिन व शादी वर्षगांठ की मदद नहीं करते बल्कि पार्टी पर खर्च होने वाले रुपयों से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य यही है कि अधिक से अधिक लड़कियों को शिक्षिक कर सकूं। कोई लड़की शिक्षा से वंचित न रहे। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी जरूरतमंद छात्राओं की आर्थिक रूप से मदद कर रही है।
पिता से सीखी समाजसेवा
डॉ. नवजोत ने बताया कि समाजसेवा करना उन्होंने पिता रिटायर्ड शिक्षक सविंदर सिंह से सीखी। पिता 85 वर्ष के हो चुके हैं और आज भी अंग्रेजी विषय की कोचिंग विद्यार्थियों को फ्री देते है। उन्होंने कहा कि हर शहरवासी को जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। समाज के प्रति हर नागरिक की जिम्मेवारी है।