Move to Jagran APP

चीन से आयात रुका, मोबाइल एसेसरीज के दाम 30 फीसद तक बढ़े

दाम बढ़ने का एक कारण यह भी है कि लॉकडाउन में घरों में दुबके लोगों द्वारा मोबाइल के अत्याधिक इस्तेमाल से इन एसेसरीज की मांग भी बढ़ गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 09:00 AM (IST)
चीन से आयात रुका, मोबाइल एसेसरीज के दाम 30 फीसद तक बढ़े
चीन से आयात रुका, मोबाइल एसेसरीज के दाम 30 फीसद तक बढ़े

जालंधर [शाम सहगल]। कोरोना वायरस के चलते मोबाइल एसेसरीज के दामों में 30 फीसद तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। टेंपर्ड ग्लास, स्पीकर, बैटरी व डाटा केबल आदि के दाम डेढ़ माह में बढ़ चुके हैं। यही नहीं, कई ब्रांड के फोन तो मार्केट से गायब ही हो रहे हैं। दाम बढ़ने का एक कारण यह भी है कि लॉकडाउन में घरों में दुबके लोगों द्वारा मोबाइल के अत्याधिक इस्तेमाल से इन एसेसरीज की मांग भी बढ़ गई है। हालांकि कारोबारियों की मानें तो चीन से माल का आयात नहीं होने तथा अन्य राज्यों से भी मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनी है।

loksabha election banner

दामों में पहली बार इतना इजाफा

पुरानी सब्जी मंडी स्थित मोबाइल मार्केट में रिपेयर का काम करने वाले रिक्की बताते हैं कि मोबाइल एसेसरीज के दामों में पहली बार इतना इजाफा हुआ है। प्रतिस्पर्धा के दौर में विभिन्न मोबाइल कंपनियों द्वारा हर तरह के पार्ट्स मार्केट में उपलब्ध करवाए जा रहे थे। इस कारण दामों में पिछले काफी समय से खासा इजाफा नहीं हुआ। अब कोरोना के कारण एसेसरीज की सप्लाई बाधित हुई है। इसका असर सीधा दामों पर पड़ा है। वे बताते हैं कि थोक से लेकर रिटेल मार्केट तक दामों में काफी इजाफा हुआ है।

कई ब्रांड के मोबाइल मार्केट से हो रहे गायब

सेंट्रल टाउन रोड स्थित बाहरी इलेक्ट्रॉनिक्स के राजेश बाहरी बताते हैं कि चीन से आयात रुकने के कारण कई ब्रांड के मोबाइल मार्केट से गायब हो गए हैं। चाइना से आने वाले कई मोबाइल बेहतर क्वालिटी तथा फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं। इनकी डिमांड भी ज्यादा है। अब जिन कारोबारियों के पास पहले का माल पड़ा है, वह फिलहाल इसे बेच रहे हैं। आने वाले दिनों में इन ब्रांड के मोबाइल का फिलहाल मार्केट में आना संभव नहीं रहा।

जीएसटी की बढ़ोतरी से बढ़े मोबाइल के दाम

भारतीय मोबाइल कंपनियों द्वारा इन दिनों मोबाइल के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका प्रमुख कारण चीन से माल का आयात बंद होना नहीं, बल्कि जीएसटी में बढ़ोतरी है। अभी तक नये मोबाइल पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाई जाती थी। जिसे बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। जिसका असर नए मोबाइलों की कीमतों पर पड़ा है।

डेढ़ महीने में एसेसरीज के दामों में हुआ इजाफा

सामान                  पहले (रु. में)              अब (रु. में)

डिस्प्ले                   1000                       1500

स्पीकर                   150                         250

मेमोरी कार्ड             150                         290

फोल्डर                   1500                       2000

टेंपर्ड ग्लास              20                           50

बैटरी                     150-300                   200-450

डाटा केबल            50                             80

हेडफोन (नॉर्मल)     80                            150


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.