विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियां शुरू, एडीसी ने विभागों को जिम्मेदारी बांटी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 06:25 PM (IST)

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिद स्टेडियम में करवाए जा रहे जिला स्तरीय समागम की तैयारियों का जायजा ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियां शुरू, एडीसी ने विभागों को जिम्मेदारी बांटी
स्वतंत्रता दिवस समागम की तैयारियां शुरू, एडीसी ने विभागों को जिम्मेदारी बांटी

जागरण संवाददाता, जालंधर : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिद स्टेडियम में करवाए जा रहे जिला स्तरीय समागम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीसी (जनरल) अमरजीत सिंह बैंस ने प्रशासकीय कांप्लेक्स में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए समागम की रूपरेखा बनाने के आदेश दिए। उनके साथ एडीसी (विकास) जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे। एडीसी बैंस ने कमिश्नरेट पुलिस को सुरक्षा, उचित ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों के लिए स्थान निर्धारित करने सहित अन्य प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके अलावा सिविल सर्जन को समागम वाले स्थान पर मेडिकल टीमों की तैनाती, पीएसपीसीएल को बिजली की निर्विघ्न सप्लाई, नगर निगम को अन्य व्यवस्था सहित सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपते हुए अलग-अलग विभागों को डयूटियां बांटने व प्रबंध करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए कार्य समय पर करने को यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे संबंधित एक समीक्षा बैठक 11 अगस्त को समागम वाले स्थान पर की जाएगी। फूल ड्रैस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी। इस मौके पर एसडीएम हरप्रीत सिंह अटवाल, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा, जिला खुराक और सिविल सप्लाइज कंट्रोलर नरिन्दर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरिन्दरपाल सिंह मौजूद रहे।