यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जालंधर के हर घर में जगमगाए एलईडी बल्ब, आप भी उठाएं पावरकाम की इस योजना का लाभ
योजना के मुताबिक उपभोक्ता को तीस रुपये में दो एलईडी बल्ब मिलेंगे। पावरकाम ने पूरे राज्य में 8.63 करोड़ की ...और पढ़ें

जालंधर [कमल किशोर]। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने किफायती एलईडी बल्ब योजना शुरू की है। योजना का लाभ बीपीएल, एससी, बीसी कैटेगरी से संबंधित उपभोक्ता ले सकते हैं। इन उपभोक्ताओं का घर का लोड एक किलोवाट तक होना चाहिए। योजना के मुताबिक उपभोक्ता को तीस रुपए में दो एलईडी बल्ब मिलेंगे। पावरकाम ने पूरे राज्य में 8.63 करोड़ की योजना शुरू की है। नार्थ जोन में चार लाख के करीब बल्ब आ चुके है।
डिफाल्टर उपभोक्ता को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
पावरकाम के उपभोक्ता को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिनका बकाया बिल ना रहता हो। उपभोक्ता अपना पहचाना पत्र ( आधार कार्ड), मौजूदा बिल व स्वै घोषणा पत्र देकर योजना का लाभ ले सकता है। पावरकाम ने अपने कैश काउंटर पर भी उपभोक्ता को योजना के बारे में बताने के साथ-साथ पैसे जमा करवाकर बल्ब लेने के लिए कह रहे है। पावरकाम के कर्मचारी गांव के संरपचों के साथ संपर्क कर रहे है ताकि उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकें।
बीपीएल, बीसी व एससी उपभोक्ता को मिलेगा लाभ
पावरकाम के नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैन इंद्र दानिया ने कहा कि बीपीएल, एससी, बीसी उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकेंगे। चार लाख के करीब बल्ब आ चुके है। पावरकाम का स्टाफ सदस्य गांव के संरपचों के साथ संपर्क कर रहे है ताकि लोग योजना का अधिक से अधिक लाभ ले सकें। योजना का लाभ वहीं उपभोक्ता ले सकता है जिसका एक किलोवाट को लोड हो, बकाया बिल ना हो। उपबोक्ता पहचान पत्र दिखाकर लाभ ले सकता है।
