पंजाब के इस जिले में कल रहेगी बत्ती गुल, जल्दी से पावरकट का देख लें शेड्यूल
जालंधर में 15 अक्टूबर को 66 केवी चिट्टी सब स्टेशन की मरम्मत के कारण विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी। ...और पढ़ें

जालंधर में कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली।
HighLights
15 अक्टूबर को जालंधर में बिजली आपूर्ति बाधित
66 केवी चिट्टी सब स्टेशन की मरम्मत का कार्य
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय
जागरण संवाददाता, जालंधर। 66 केवी सब स्टेशन चिट्टी बिजली घर की मरम्मत के कारण 15 अक्टूबर यानी वीरवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
बिजली इन इलाकों में रामपुर, सिंघा, सहिम, सिंघपुर, दोना, लांबड़ा, लोहारां, प्रतापपुरा, हमीरी, खेड़ा, फतेहपुर, मीरापुर, कोल्ड स्टोरेज, कल्याणपुर, अवाना में बिजली सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।
वहीं, चिट्टी, ललियां, हुसैनपुर, रसूलपुर खुरद, कल्याणपुर, कुराली, निझरां, गोबिंदपुर, पवार, गोनाचक, अलीचक, सिंघा, कंग साहबो, खुण-खुण, लद्देवाली में बिजली दोपहर 1.30 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
