Move to Jagran APP

Good News: Lockdown से घटा प्रदूषण का स्तर तो जालंधर से दिखने लगे 200 Km दूर हिमाचल के पहाड़

कर्फ्यू के कारण शहर का वातावरण बिल्कुल साफ हो गया है। ऐसे में शहर के बाहरी इलाकों से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लगे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में इन्हें देखने छत पर जमा हुए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 08:35 AM (IST)
Good News: Lockdown से घटा प्रदूषण का स्तर तो जालंधर से दिखने लगे 200 Km दूर हिमाचल के पहाड़
Good News: Lockdown से घटा प्रदूषण का स्तर तो जालंधर से दिखने लगे 200 Km दूर हिमाचल के पहाड़

जालंधर, जेएनएन। जिले में कर्प्यू और देश भर में लॉकडाउन के बीच शहर के लोगों को एक शानदार नजारा देखने को मिला। पिछले कई दिन से चल रहे कर्फ्यू के कारण जहां लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं प्रकृति और पर्यावरण को बहुत फायदा पहुंचा। वायु प्रदूषण न फैलने से शहर का वातावरण बिल्कुल साफ हो गया है। ऐसे में शहर के बाहरी इलाकों से हिमाचल प्रदेश के धौलाधार पहाड़ दिखने लगे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह गदईपुर के बाहरी हिस्से से ये सभी पहाड़ साफ दिखे। क्षेत्र के लोग घरों की छत पर चढ़ कर इन्हें देखने जुटने लगे। विशेषज्ञों के मुताबिक 30 वर्ष बाद हवा इतनी साफ हुई है कि 200 किमी. दूर ये पहाड़ जालंधर के लोगों को दिखाई दिए हैं। 

जालंधर में छतों पर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों का नजारा मोबाइल कैमरे में कैद करते हुए लोग।

जालंधरः पहाड़ों का नजारा किशनपुरा से भी स्पष्ट दिखा। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने छतों पर आकर इन्हें देखा। 

 

जालंधर शुक्रवार को मौसम साफ होने पर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ दिखने लगे। बड़ी संख्या में छतो पर एकत्र होकर लोग इन्हें निहारते रहे। 

धौलाधार पहाड़ हैं ये

दोआबा कॉलेज में भूगोलशास्त्र के विभाग प्रमुख प्रो. दलजीत सिंह ने बताया कि जालंधर से देखते वक्त जो पहाड़ दिख रहे हैं वे धौलाधार शृंखला के हैं। डलहौजी के ऊपर वाले बर्फीले पर्वत। बचपन में यह नजारा देखा हो तो पता नहीं लेकिन सुना बेशक है।

जालंधर में दूरबीन लेकर बर्फ से लदे पहाड़ों का नजारा देखती हुई एक बच्ची।   

जालंधरः शहर के केंद्र में स्थित पुडा कांप्लेक्स से भी पहाड़ों का खूबसूरत नजारा शहर के लोगों को दिखाई दिया। 

लोगों ने मोबाइल में कैद किया नजारा, दूरबीन लेकर भी पहुंचे

शहर के बाकी हिस्से में भी लोग छतों पर आकर इस नजारे को देख रहे हैं। कोई दूरबीन लेकर नजारे को निहार रहा था तो कोई इसे अपने कैमरे में कैद करने में जुटा था। बच्चे हों या बड़े हर किसी का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहरवासी प्रकृति की खूबसूरती निहार कर हैरान है। प्रदूषण के कारण लोगों को कभी पता नहीं चला कि शहर से हिमाचल के पहाड़ देखे जा सकते हैं।

Twitter पर भी चर्चा

इस नजारे की चर्चा ट्विटर तक जा पहुंची है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रकृति कैसी है और हमने इसके साथ क्या कर दिया है। उन्होंने लिखा कि जालंधर में धौलाधार पहाड़ 30 वर्ष बाद नजर आए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.