Move to Jagran APP

जालंधर में दिनदहाड़े होमगार्ड जवान की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार ने दामाद पर लगाया आरोप

मरने वाले की पहचान शिव नगर के गारा राम के रूप में हुई है। वह पंजाब होमगार्ड का जवान था। इस वक्त उसकी तैनाती कपूरथला चौक स्थित नारी निकेतन में थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 06:51 PM (IST)
जालंधर में दिनदहाड़े होमगार्ड जवान की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार ने दामाद पर लगाया आरोप
जालंधर में दिनदहाड़े होमगार्ड जवान की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार ने दामाद पर लगाया आरोप

जालंधर, जेएनएन। शहर के नाखां वाले बाग में दिनदहाड़े पंजाब होमगार्ड के जवान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह हत्या बीच सड़क में की गई है। इसके बाद हत्यारे वहां से फरार हो गए। हत्यारे हत्या करने के बाद चाकू भी उसके पेट में ही छोड़ गए। मौके पर एक एक्टिवा व एक मोटरसाइकिल भी पड़े हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरु कर दी है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिव नगर के गारा राम के रूप में हुई है। वह पंजाब होमगार्ड का जवान था। इस वक्त उसकी तैनाती कपूरथला चौक स्थित नारी निकेतन में थी।  मृतक के परिजनों ने कत्ल के लिए उसके दामाद को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की बेटी ने कहा कि उसके पति के साथ शादी के कुछ समय बाद से ही उनका विवाद चल रहा था अौर मामला महिला थाने भी पहुंचा था, जिसको लेकर उन्हें सोमवार को महिला थाना जाना था।

बीच सड़क आधे घंटे तक तड़पता रहा, किसी ने नहीं की मदद

इलाके के लोगों का कहना है कि हमले से घायल पुलिस कर्मचारी करीब आधे घंटे तक वह तड़पता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोगों में से किसी ने अस्पताल पहुंचाने में उसकी मदद नहीं की। लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह करीब आधे घंटे की देरी से पहुंचे। फिलहाल अभी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मृतक नारी निकेतन में तैनात था। मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे सनी ने कहा कि पुलिस कर्मी को उसके ही करीबी रिश्तेदार ने कत्ल किया है। वहीं मृतक की बेटी रोशनी ने कहा कि वह घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हमला किया गया। फिलहाल बस्ती बावा खेल पुलिस ने मृतक के दामाद की तलाश शुरु कर दी है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी पुलिस की तरफ से जानकारी का इंतजार है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.