जालंधर में फर्जी दस्तावेजों से जाली जमानत भरने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू, फर्जी मुहरें भी बरामद
जालंधर में पुलिस ने जाली जमानत भरने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े हैं। तीनों आरोपितों से पुलिस ने एक जाली शिनाख्त कार्ड नंबरदारी जिस पर तहसीलदार जालंधर एक की मोहर लगी हुई थी। दो जाली आधार कार्ड जिसपर राजपाल सिंह और कमलजीत सिंह की फोटो लगी हुई थी।
जालंधर, जेएनएन। थाना बारादरी की पुलिस ने जाली जमानत भरने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े हैं। आरोपितों की पहचान आबादी रसूलपुर कलर, जोड़ा फाटक, अमृतसर के राजपाल सिंह, कमलजीत सिंह और जालंधर के गांव नंगल सलेमपुर के कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
तीनों आरोपितों से पुलिस ने एक जाली शिनाख्त कार्ड नंबरदारी, जिस पर तहसीलदार जालंधर एक की मोहर लगी हुई थी। दो जाली आधार कार्ड, जिसपर राजपाल सिंह और कमलजीत सिंह की फोटो लगी हुई थी। एक जाली नंबरदार मोहर बरामद की है।
थाना बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कचहरी चौक पर तीन व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के जरिए जाली जमानत भरते हैं। बड़े मामलों में बंद आरोपितों की जमानत भरकर उन्हें बाहर लाने में मदद करते हैं और फरार हो जाते हैं। छापेमारी कर उनको पकड़ लिया गया। सोमवार को उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
नशीले पाउडर के साथ कांग्रेस नेता का रिश्तेदार गिरफ्तार
गोपाल नगर से रविवार को स्पेशल आपरेशन यूनिट की टीम ने नशीले पाउडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान आत्म प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपित किसी कांग्रेस नेता का रिश्तेदार है। उसके पास से पुलिस को 35 ग्राम नशीला पाउडर मिला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वो नशीला पाउडर किससे लेता था और किसको सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने संतोषी नगर के शंभू को भी काबू कर लिया है। पुलिस सोमवार को पत्रकार वार्ता कर आरोपित की आधिकारिक गिरफ्तारी दिखा सकती है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें