Move to Jagran APP

तंजानिया की दो महिला नागरिक हेराेइन के साथ गिरफ्तार, दिल्ली से बस में ला रहीं थी नशे की खेप

थाना लोहियां की पुलिस ने दिल्ली से हेरोइन लाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाली तंजानिया की दो महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 10:39 AM (IST)
तंजानिया की दो महिला नागरिक हेराेइन के साथ गिरफ्तार, दिल्ली से बस में ला रहीं थी नशे की खेप
तंजानिया की दो महिला नागरिक हेराेइन के साथ गिरफ्तार, दिल्ली से बस में ला रहीं थी नशे की खेप

जेएनएन, जालंधर। थाना लोहियां की पुलिस ने दिल्ली से हेरोइन लाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाली तंजानिया की दो महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस को 1.10 किलो हेरोइन बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह हेरोइन जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर सहित अलग-अलग जगह पर सप्लाई होनी थी। दोनों की पहचान दिल्ली की विकासपुरी निवासी बेटराइस ससटेनस व चीकू के रूप में हुई। दोनों जालंधर में पहली बार हेरोइन की सप्लाई करने आई थी। थाना लोहिया के प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से हेरोइन की बड़ी खेप आ रही है। ऐसे में लोहियां बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर दिल्ली से आने वाली एक बस में तलाशी ली गई। बस में दो विदेशी नागरिक बैठीं थी। शक के आधार पर उनके बैग की तलाशी ली गई तो हेरोइन बरामद हुई। दोनों को रिमांड पर लेकर पता लगाया जाएगा कि हेरोइन किसको सप्लाई होने के लिए आई थी।

loksabha election banner

भाषा को बनाया हथियार

दोनों विदेशी महिलाओं ने पुलिस के पकड़ने के बाद भाषा को अपना हथियार बना लिया। दोनों न तो पुलिस की किसी बात को समझ रही थी और न ही कुछ बता पा रही थी। पुलिस ने इंग्लिश बोल कर भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने भाषा ट्रांसलेटर को बुला दोनों से पूछताछ की।

वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहीं थी दिल्ली में

जांच में सामने आया कि दोनों विजिटर वीजा पर जालंधर आई थी। करीब छह महीने पहले उनका वीजा खत्म हो चुका है लेकिन वह फिर भी रह रही थी। उनके पास पैसे नहीं थे तो वह नशा तस्करों से साथ मिल गई। पंजाब में पहली बार नशा सप्लाई करने आई थी। दोनों का कहना था कि उनको दवा बेचने की बात कह कर नशे की दलदल में फंसाया गया लेकिन बाद में वो पैसे के लिए काम करने लगी। उन्होंने हेरोइन की सप्लाई पहले कपूरथला करनी थी। जहां से अलग अलग जगह पर हेरोइन बांटी जानी थी।

दिल्ली की एंबेसी में भी दर्ज होगा मामला

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि दोनों का वीजा खत्म होने की बात दिल्ली एंबेसी को बता दी जाएगी। दोनों अवैध तौर पर भारत रह रही थी जिससे मामला राष्ट्रीय सुरक्षा का भी बनता है। उन्होंने बताया कि वहां पर भी दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.