कपड़े बेचने की आड़ में हेरोइन सप्लाई करने आया नाइजीरियन गिरफ्तार
जालंधर पुलिस ने एक नाइजीरियन युवक को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली से जालंधर में नशेड़ी ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने पहुंचा था।
By Edited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 03:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर पुलिस ने एक नाइजीरियन युवक को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली से जालंधर में नशेड़ी ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नाइजीरियन युवक वर्क परमिट पर चार साल से भारत में रह रहा था। कपड़ा बेचने की आड़ में चिट्टा सप्लाई करने का अवैध धंधा चला रहा था। डीसीपी क्राइम गुरमीत ¨सह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सीआइए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना मिलने के बाद दमोरिया पुल के पास नाकाबंदी की थी। एक नाइजीरियन युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर उससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपित युवक की पहचान ननमाडी मूल निवासी नाइजीरिया और हाल आबाद द्वारका माल दिल्ली के रूप में हुई है। गलत दोस्तों की संगत ने बनाया नशेड़ी डीसीपी गुरमीत ¨सह ने बताया कि नाइजीरियन युवक ने पूछताछ में बताया कि नाइजीरिया से वह वर्क परमिट पर 2014 में भारत काम धंधे के लिए आया था। पिछले चार साल से वह भारत में ही वर्क परमिट पर रह रहा है। दिल्ली में उसने कपड़े बेचने का कारोबार शुरू किया। इसी दौरान गलत दोस्तों की संगत में पड़ कर वह हेरोइन का नशा करने लगा। इसी दौरान उसके संपर्क नशा बेचने वाले बड़े तस्करों से बन गए। इसके बाद वह नशे की तस्करी में होने वाले मोटी कमाई के लालच में फंस कर तस्करों के लिए काम करने लगा। तस्कर उसे दिल्ली व पंजाब समेत अलग अलग जगहों पर रहते अपने नशेड़ी ग्राहकों की लिस्ट दे देते थे, जिन्हें नशा सप्लाई किया जाना होता था। वह कपड़े बेचने की आड़ में नशेड़ी ग्राहकों के ठिकाने पर पहुंचता था और उन्हें नशे की सप्लाई दे देता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें