विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलयुगी टीचर स्कूल में छात्रा को अश्लील वीडियो दिखा करता था छेड़छाड़, गुस्साए परिजनों ने कर दी ऐसी हालत

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Apr 2021 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 12:13 PM (IST)

फगवाड़ा के निजी स्कूल में पढ़ने गई छात्रा के परिजनों ने एक अध्यापक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व ...और पढ़ें

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित अध्यापक को साथ लेकर जाते थाना सिरी के एसएचओ नवदीप सिंह व पुलिस पार्टी।
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित अध्यापक को साथ लेकर जाते थाना सिरी के एसएचओ नवदीप सिंह व पुलिस पार्टी।

फगवाड़ा, जेएनएन। फगवाड़ा के एक निजी स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब स्कूल में पढ़ने गई छात्रा के परिजनों ने एक अध्यापक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व उसे अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया। इस प्रकरण के दौरान गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने अध्यापक की जमकर पिटाई की। आरोपित अध्यापक मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाता है और वीरवार को वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहा था। इस दौरान बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए और अध्यापक की पिटाई कर दी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अध्यापक द्वारा उनकी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाई गई व उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद गुस्साए समर्थकों ने अध्यापक के चेहरे पर कालिख भी पोत दी। थाना सिटी प्रभारी नवदीप सिंह ने स्कूल खुलने के बारे में कहा कि डीओ से पूछेंगे कि स्कूल बंद के आदेशों के बावजूद कैसे खुला था। उन्होंने कहा कि अध्यापक को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्यअध्यापिका ने परिजनों की शिकायत पर अध्यापक को तत्काल नौकरी से निकाल दिया।

-------------

यह भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए लिखे आपत्तिजनक शब्द, केस

जालंधर। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्द लिखने वाले राम नगर निवासी अश्विनी विरदी पर केस दर्ज किया गय। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बसपा शहरी प्रधान विजय यादव ने कहा था कि अश्विनी ने फेसबुक पर गलत बातें लिखी थी। उन्होंने इसका स्क्रीन शाट भी लेकर पुलिस को दिया। अश्विनी विरदी ने कहा कि वह कांशीराम को आदर्श मानता है। मायावती ने उनके बारे में बोला था। उसी बात से गुस्से में था और उसने फेसबुक पर लिख दिया।

यह भी पढ़ें: एक घर में दीवार खिंची तो टूट गया हरियाणा-पंजाब का कनेक्‍शन, आपस में झरोखे से बात कर रही सास-बहू

 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें