विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीतिज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ली नशे के खिलाफ शपथ

By JagranEdited By:
Published: Sat, 26 Jun 2021 10:09 PM (IST)

महानगर में नशे के खिलाफ जंग को तेज करने के लिए शहर के सांसद विधायकों शासन और प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ ली।

राजनीतिज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ली नशे के खिलाफ शपथ
राजनीतिज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ली नशे के खिलाफ शपथ

जागरण संवाददाता, जालंधर

महानगर में नशे के खिलाफ जंग को तेज करने के लिए शहर के सांसद, विधायकों, शासन और प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ ली। इस दौरान पीएपी कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील कुमार रिकु, राजिदर बेरी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में नशा छोड़ चुके लोगों ने अपने अनुभव को साझा किया। इस मौके पर सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि नशे जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैल सके। विधायक सुशील रिकू और रजिदर बेरी ने पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियानों द्वारा नशे पर निर्भर रह चुके लोगों को जागरूक करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

--------

²ढ इच्छा शक्ति से पाया जा सकता है नशे की लत पर काबू- डीसी

मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशा छोड़ चुके लोगों को इस जागरूकता अभियान में शामिल करने का उद्देश्य यह है कि लोग इन लोगों से नसीहत लेकर नशे के दलदल से बाहर आ सकें। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति से नशे के कलंक को आसानी से हटाया जा सकता है।

----------------------

आम नागरिकों का साथ भी जरूरी- पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने कहा कि जिले में नशे को खत्म करने के लिए भविष्य में ऐसे और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए जिले के निवासियों के भी सहयोग की जरूरत है।

--------

एसएसपी सिगला ने साइकिल रैली निकाल दिया नशा मुक्ति का संदेश

करतारपुर में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवीन सिगला ने कहा कि नशे की तस्करी करने वाले किसी भी शख्स को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर जालंधर को नशा मुक्त बनाया जाएगा। अगर आपके आसपास कोई नशा बेच रहा है या उसका सेवन कर रहा है तो इस मामले की जानकारी अपने थाने के प्रभारी या मेरे मोबाइल नंबर 9779885557 पर दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।