Move to Jagran APP

सर्दियों में आइसक्रीम खाने का अलग है आनंद, जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे

जालंधर में सर्दी आइसक्रीम खाने का क्रेज बढ़ रहा है। यहां मॉडल टाउन से लेकर विभिन्न बाजारों में आइसक्रीम पार्लरों पर हर समय भीड़ जमा रहती है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 07:48 PM (IST)
सर्दियों में आइसक्रीम खाने का अलग है आनंद, जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे
सर्दियों में आइसक्रीम खाने का अलग है आनंद, जानें क्या-क्या हैं इसके फायदे

जालंधर, जेएनएन। आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो आइसक्रीम खाने के लिए लोग गर्मी का मौसम ही पसंद करते हैं लेकिन कई लोगों को सर्दियों में आइसक्रीम खाना पसंद है। शहर के मॉडल टाउन से लेकर विभिन्न बाजारों में सजे आइसक्रीम पार्लरों में सर्दी के बावजूद ग्राहकों की कोई कमी नहीं है। शादियों में भी आइसक्रीम को एक डिजर्ट के रूप में रखा जाता है। शादियों का सीजन चाहे गर्मियों में हो या फिर सर्दियों में आइसक्रीम का स्टॉल जरूर होता है।

loksabha election banner

स्टॉल पर विभिन्न फ्लेवर उपलब्ध

जालंधर में आइसक्रीम पार्लरों में विभिन्न प्रकार के फ्लेवर मौजूद हैं। खास तौर पर पान फ्लेवर, ब्लैक करंट, चॉकलेट, काजू, अंजीर, फ्रेश पाइन एप्पल, पिस्ता बदाम, मैंगो फ्लेवर लोगों की पहली पसंद हैं। महिलाएं ज्यादातर चॉकलेट आइसक्रीम को पसंद कर रही हैं।

ये हैं आइसक्रीम खाने के फायदे

प्रोटीन : आइसक्रीम में दूध का इस्तेमाल काफी होता है। दूध में प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है। त्वचा और हड्डियों के लिए प्रोटीन अच्छा माना जाता है।

पोषक तत्व : आइसक्रीम में शक्कर, विटामिन डी, बी, सी, ए, मेवे होते हैं। ये सेहत के लए काफी फायदेमंद हैं

तनाव : आइसक्रीम का सेवन करने से थकान व मानसिक तनाव दूर होता है।

मुंह के छालों के लिए भी है फायदेमंद : आइसक्रीम ठंडी होती है जिससे यह मुंह के छाले को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इससे लोगों को राहत मिलती है।

गले की खराश मिटाए : सर्दियों में अगर आपको गले की खराश की समस्या है तो आप आइसक्रीम खाएं, इससे आपके गले की खराश ठीक हो जाएगी।

इम्यूनिटी भी बढ़ाती है : सर्दियों में आइसक्रीम का सेवन करन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.