Civil Hospital में बिजली गुल होने से मरीज हुए परेशान, एक्सरे व सीटी स्कैन सेवाएं ठप Jalandhar News
सिविल अस्पताल में रोजाना 125 के करीब एक्सरे होते हैं और समस्या की वजह से केवल 55 ही हो पाए। रोजाना औसतन आठ सीटी स्कैन में से तीन ही हो पाई है।
जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल में बुधवार को बिजली गुल होने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से एक्स रे, और सीटी स्कैन का काम ठप होकर रह गया। सिविल अस्पताल में बुधवार दोपहर को बिजली गुल होने से कुछ हिस्से में अंधेरे के साथ साथ सन्नाटा छा गया।
दंत विभाग के उपकरण और एक्सरे मशीन के साथ-साथ रेडियोलॉजी विभाग में भी एक्सरे मशीन बंद हो गई। हड्डी रोगों व दांतों का ईलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ा। एक घंटा इंतजार करने के बाद स्टाफ ने तकनीकी खराबी बता कर उन्हें वीरवार को आने को कहा। कुछ मरीजों को निजी सेंटरों में महंगे एक्सरे करवाने पड़े। सीटी स्कैन का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
सिविल अस्पताल में रोजाना 125 के करीब एक्सरे होते हैं और समस्या की वजह से केवल 55 ही हो पाए। रोजाना औसतन आठ सीटी स्कैन में से तीन ही हो पाई है। दांतों का इलाज करवाने के लिए पहुंचे शाम सुंदर ने बताया कि दांतों का ईलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में गए थे। दांतों के ईलाज के दौरान डाक्टर ने एक्स रे करवाने की सलाह दी। बिजली गुल होने की वजह से एक्सरे निजी सेंटर से मंहगे दाम पर करवाया।
हल हो जाएगी समस्या : एमएस
सिविल अस्पताल के कार्यकारी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. चन्नजीव सिंह का कहना है कि पहले जच्चा बच्चा में तकनीकी फाल्ट पड़ा था। बुधवार को मेन इमारत का एक फेस टिप होने की वजह से अस्पताल के कुछ हिस्से में सेवाएं बाधित हुई। बिजली चलाने के लिए नया उपकरण मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल के बिजली विभाग ने वीरवार दोपहर तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें