यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइसोलेशन वार्ड में डाक्टर निभा रहा डयूटी, चोर पार्किंग में खड़ी गाड़ी के टायर उड़ा ले गए
पठानकोट सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत डा. अकाश की पार्किंग में खड़ी कार के चारों पहिए चोरों ने ...और पढ़ें

पठानकोट, जेएनएन। सिविल अस्पताल पठानकोट के आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत डा. अकाश की पार्किंग में खड़ी कार के चारों पहिए चोरों ने चोरी कर लिए। इस दौरान आरोपित उनकी स्विफ्ट गाड़ी को ईटों के ऊपर खड़ी करके भाग गए। डा. अकाश को इस बात का पता तब चला, जब रोजाना की तरह वह अपनी डयूटी पूरी करके सुबह घर को जाने लगे । जैसे ही वह सिविल अस्पताल की पार्किंग स्थल पर पहुंचे तो उन्हाेंने देखा कि उनकी गाड़ी के पहिए गायब हो चुके हैं और गाड़ी चोरों ने ईटों पर खड़ी कर दी है ।
डा. अकाश का कहना है कि उनकी डयूटी सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में है और वह रोजाना रात को सिविल अस्पताल के पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ी को पार्क करते है और सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि के बीच चोरों ने उनकी गाड़ी के चारों टायर उतार लिए है। इस घटना संबंधी उन्होंने एसएमओ डा. राकेश सरपाल के जरिए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
----------
यह भी पढ़ेंः 7500 एमएल अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
पठानकोट। थाना दो की पुलिस ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपित की पहचान शाम लाल निवासी सैली कुलियां के रूप में हुई है। एएसआइ विजय ने बताया कि वे टीम के साथ पंज अंबी मोड़ पठानकोट पर मौजूद थे, तभी चक्की दरिया की ओर से एक शाम आपने हाथ में प्लास्टिक की कैनी पकड़े आता दिखाई दिया, जिससे 7500 एमएल अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है।
-----------------
यह भी पढ़ेंः गौ तस्करी के मामले के भगोड़ा गिरफ्तार
सुजानपुर: सुजानपुर पुलिस की ओर से गौ तस्करी के मामले के भगोड़े को पकड़ा गयाहै। एएसआइ अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपित योद्ध सिंह निवासी मजीठा अमृतसर का रहने वाला है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में सुजानपुर थाना ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर योद्ध सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में आरोपित ट्रक में पशुधन को लेकर जम्मू-कश्मीर की ओर जा रहा था। इस दौरान उस गाड़ी को पुलिस की ओर से पकड़ लिया गया था। तब से आरोपित फरार चल रहा था। उसे अदालत में पेश किया गया जहां पर उसे जेल भेज दिया गया।
