पंथक कवि सतबीर सिंह शान बने दिल्ली एसजीपीसी कमेटी के मीडिया इंचार्ज
डा सतबीर सिंह शान को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की गवर्निग बाडी आफ मीडिया डिपार्टमेंट का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : कविताओं के माध्यम से पंथक प्रचार कर रहे डा सतबीर सिंह शान को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की गवर्निग बाडी आफ मीडिया डिपार्टमेंट का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। डा सतबीर सिंह शान अपनी कविताओं के माध्यम से लंबे समय से पंथ का प्रचार कर रहे हैं। डा शान ने 2010 में 'सुखबीर दिया बुलंदियां' व 'पंजाब मंत्रिमंडल दी कारगुजारी' नामक मैगजीन लिखे थे। पंथक प्रचारक के रूप में जाने जाते डा सतबीर सिंह शान ने उक्त जिम्मेदारी देने पर शिअद प्रमुख सुखबीर बादल, मनजिंदर सिंह सिरसा, हरमीत सिंह कालका, अवतार सिंह, हरजिदर सिंह केपी, बीबी रणजीत कौर और भूपेंद्र सिंह खालसा का आभार जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें