एपीजी में 'धर्म नीति बनाम राजनीति' पर पैनल डिस्कशन
एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में 'धर्म नीति बनाम राजनीति' पर पैनल डिस्कशन करवाई गई। डिस्कशन में भाजपा व कांग्रेस के प्रतिनिधियों का रूप धारण करते हुए एक दूसरे पर आरोप लगाए और आरोपों का खंडन भी हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में 'धर्म नीति बनाम राजनीति' पर पैनल डिस्कशन करवाई गई। डिस्कशन में भाजपा व कांग्रेस के प्रतिनिधियों का रूप धारण करते हुए एक दूसरे पर आरोप लगाए और आरोपों का खंडन भी हुआ। कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। भारत को ¨हदू राष्ट्र घोषित बनाने पर तुली हुई है।
पैनल डिस्कशन में गो हत्या की बढ़ रही घटनाएं, अल्पसंख्यकों के रीति रिवाजों से छेड़छाड़, शिक्षा का भगवाकरण, अल्पसंख्यकों में व्याप्त डर के मुद्दे पर बहस हुई। भाजपा प्रतिनिधियों का रूप धारण किए विद्यार्थियों ने कांग्रेस प्रतिनिधियों पर मुस्लिम व दलित पोषित राजनीति, घोटाले के मुद्दों पर बहस हुई। पैनल डिस्कशन पर बात निकल कर सामने आई कि धर्म राजनीति का अभिन्न अंग है। एक ही सिक्के के दो पहलू है। धर्म राजनीति का मार्गदर्शक है। लड़ाई धर्म व अधर्म में होनी चाहिए न कि ¨हदू व मुस्लमान में। धर्म में नैतिकता है लड़ाई तो अच्छाई एंव बुराई में होती है। भारत का दुर्भाग्य है कि सभी राजनेता पहले पार्टी, संप्रदाय को सोचते है। बाद में देश के बारे में सोचते हैं। वर्तमान समय में दूसरों की भावनाओं को समझना चाहिए। ¨प्रसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने विद्यार्थियों को ईमानदारी तथा देशभक्त बनने की प्रेरणा दी। युवा देश के प्रति गंभीर है। देश के हर मुद्दे को भलि भांति जानते है। इस अवसर पर डा. मोनिका अरोड़ा, डा. अपरा, गरिमा अरोड़ा, प्रो. अंजना, इंचार्ज विश्वबंधु वर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। ब स्ट स्पोक्सपर्सन को किया सम्मानित
प नल डिस्कशन में ¨प्रसिपल ने बेस्ट स्पोक्सपर्सन रीया शर्मा, यथार्थ, हिमांक्षु, रणदीप ¨सह, सलोनी शर्मा, राशि अनेजा, गहना कुंद्रा को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।