विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPU हिंसा में बाहरी गुंडों का हाथ? कैंपस में संदिग्ध जिप्सी का VIDEO वायरल; SIT करेगी जांच

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:00 AM (IST)

जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें बाहरी तत्वों की संलिप्तता सामने आई है।

एलपीयू हिंसा: कैंपस में संदिग्ध जिप्सी का वीडियो वायरल।

एलपीयू हिंसा: कैंपस में संदिग्ध जिप्सी का वीडियो वायरल।

HighLights

  1. एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन बाहरी तत्वों के कारण हिंसक हुआ।

  2. कैंपस में संदिग्ध जिप्सी गाड़ियों का वीडियो वायरल, छात्रों में डर।

  3. पुलिस की एसआईटी वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक प्रदर्शन में बदल गया इसके पीछे यह सामने आया कि छात्रों के बीच कुछ बाहरी लोग गुंडा तत्व भी शामिल थे।

लगातार यह बात सामने आ रही है की एलपीयू के परिसर में बाहरी लोग घुसे थे। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखता है कि दो सफेद रंग की जिप्सी कर में कुछ लोग सरेआम एलपीयू के अंदर चक्कर लगा रहे हैं और इससे वहां पर छात्रों में डर बना हुआ था।

पिछले दो दिनों से बने तनावपूर्ण माहौल के बीच इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। वीडियो में सफेद रंग की दो जिप्सी कैंपस के अंदर लगातार चक्कर लगाती दिखाई दे रही हैं। दोनों वाहनों में कुछ युवक बैठे नजर आ रहे हैं।

युवक कैंपस के अलग-अलग हिस्सों में गोल-गोल गाड़ी घुमाते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई छात्रों में फिर से डर का माहौल बन गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यह सामने आया है की बाहरी तत्वों ने यूनिवर्सिटी पर सर में घुसकर इस पूरे माहौल को खराब किया और छात्रों के प्रदर्शन को हिंसक बनाया उन्हें भड़काया। ऐसे में संदिग्ध तरीके से घूम रही गाड़ियों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने से उनकी चिंता और बढ़ गई है।

हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कौन हैं और वे किस उद्देश्य से कैंपस में घूम रहे थे, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने भी फिलहाल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान या उनकी गतिविधियों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के प्रमुख एसपी विनीत अहलावत ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे वाहनों और युवकों की पहचान समेत पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी।