पीएपी कांप्लेक्स में ओशो धारा का सत्संग 30 को
ओशो धारा जालंधर की तरफ से सत्संग का आयोजन 30 दिसंबर को पीएपी कांप्लेक्स में सुबह 10.30 बजे से होगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 09:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जांलधर : ओशो धारा जालंधर की तरफ से सत्संग का आयोजन 30 दिसंबर को पीएपी कांप्लेक्स में सुबह 10.30 बजे से होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ओशो संघ के सदस्य स्वामी प्रमोद के अर्बन एस्टेट स्थित निवास स्थान पर बैठक हुई।
इस दौरान धमेन्द्र सोंधी ने बताया कि सत्संग में परम श्रद्धेय ओशो शैलेंद्र विशेष रूप से उपस्थित होंगे। सत्संग को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। इस अवसर पर ओशो प्रवीण, ओशो जगजीत, स्वामी किरण जोत सोढ़ी, स्वामी प्रमोद, स्वामी राज कुमार, रफीक, स्वामी देवा मिश्रा, स्वामी जस¨वदर, स्वामी शुक्ला, मां सीमा, मां शशि, मां शालिनी सोढी व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें