घर की सफाई के लिए बुलाई युवती के साथ बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
सदर थाना के अधीन एक गांव में लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बुजुर्ग पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
नकोदर, जेएनएन। सदर थाना के अधीन एक गांव में लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बुजुर्ग पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की ने बयान दर्ज करवाए हैं कि वह घरों में काम करती है। उसकी माता की छह साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पिता, छोटे भाई व शादीशुदा बहन के साथ रहती है।
जब वह लोगों के घरों में काम करके वापस घर आ रही थी तो आरोपित कुलबीर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र मंगल सिंह ने उसको आवाज लगाई और कहा कि उसके घर की सफाई कर जाए। वह जब उसके घर काम करने के लिए गई तो आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं और जबरन दुष्कर्म किया। इस बारे उसने जब अपने घरवालों को बताया तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। सदर थाना प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित कुलबीर सिंह खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी गई मायके पति ने फंदा लगा दे दी जान
बस्ती बावा खेल के साथ लगते शास्त्री नगर में एक 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल के एडिशनल प्रभारी रेशम ¨सह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि ओमप्रकाश की पत्नी कुछ दिन पहले मायके राजस्थान गई थी। ओमप्रकाश खुद भी राजस्थान का रहने वाला है और यहां पर बीकानेरी भुजिया बेचने का काम करता है। जिस वक्त उसने फंदा लगाया उस वक्त घर में कोई नहीं था। जिस घर में वह रहता है उसकी निचली मंजिल पर उसका छोटा भाई भी रहता है, लेकिन उस वक्त वह भी बाहर गया हुआ था। मृतक की पत्नी को सूचित कर दिया गया है। उसके आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।