Move to Jagran APP

जालंधर भाजयुमो के महिला मोर्चा, ओबीसी व एससी मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी

जालंधर में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिंस एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीनू शर्मा व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह डिंपी लुभाना ने अपनी टीमों की घोषणा की।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:25 PM (IST)
जालंधर भाजयुमो के महिला मोर्चा, ओबीसी व एससी मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी
भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा जिले के दो सेल भी बनाए गए हैं। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की मंजूरी के बाद सोमवार को भाजयुमो महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और एससी मोर्चा की टीमों की घोषणा कर दी गई है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिंस, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीनू शर्मा व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह डिंपी लुभाना ने अपनी टीमों की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा जिले के दो सेल भी बनाए गए, जिसमें इंडस्ट्री सेल, का अध्यक्ष अश्विनी दीवान, आड़ती सेल का अध्यक्ष गौरी विज को बनाया गया।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सेल के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं जिला के चारों मोर्चा के अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए सुशील शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं चारों मोर्चा के अध्यक्षों से कहां कि 2022 के चुनाव नजदीक हैं। चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके। इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर व राजीव ढींगरा उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.