Move to Jagran APP

सार्वजनिक स्थलों व सरकारी कार्यालयों में व्हील चेयर को लेकर अधिकारी जागे

चलती रहे आपकी जिंदगी अभियान का असर दिखने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 10:06 PM (IST)
सार्वजनिक स्थलों व सरकारी कार्यालयों में व्हील चेयर को लेकर अधिकारी जागे
सार्वजनिक स्थलों व सरकारी कार्यालयों में व्हील चेयर को लेकर अधिकारी जागे

जागरण संवाददाता, जालंधर : दिव्यांगों व बुजुर्गो को व्हील चेयर ना मिलने को लेकर दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए 'चलती रहे आपकी जिंदगी' अभियान का असर दिखने लगा है। सार्वजनिक स्थलों व सरकारी कार्यालयों में व्हीलचेयर को लेकर अधिकारी जाग गए हैं। सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर की संख्या बढ़ा दी गई है, इसके अलावा सौ रुपये की सिक्योरिटी भी लेनी बंद कर दी गई है। साथ ही यहां व्हील चेयर देने के लिए एक कर्मचारी की तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सब रजिस्ट्रार दफ्तर में व्हील चेयर उपलब्ध करा दी है। वहीं, डीसी दफ्तर में अभी तक व्हीलचेयर का इंतजाम नहीं हुआ लेकिन जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर वरिदर बैंस ने सभी दफ्तरों को पत्र जारी कर दिया है कि वो अपने यहां व्हीलचेयर का इंतजाम करें। रेलवे स्टेशन पर अभी हालात पुराने जैसे ही हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय से व्हील चेयर ली जा सकती है। सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे इसके लिए आईडी को जरूरी बता रहा है। अस्पताल में है पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर : डॉ. मनदीप कौर

loksabha election banner

सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनदीप कौर का कहना है कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर है। नीतियों के मुताबिक 550 बेड के अस्पताल में 20 व्हील चेयर होनी चाहिए जबकि अस्पताल में 34 हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने से कुछ जगह दिक्कत थी जिसका समाधान कर दिया गया है। ओपीडी कांप्लेक्स में भी व्हील चेयर की संख्या बढ़ा दी गई है। वार्डों में खराब पड़ी व्हील चेयर की रिपोर्ट मांगी गई है। जिन्हें ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओपीडी कांप्लेक्स के बाहर व्हील चेयर जारी करने के लिए एक मुलाजिम की तैनाती की गई है। इसकी चेकिग के लिए एसएमओ स्तर के डाक्टर की ड्यूटी भी लगाई गई है। मरीजों को व्हील चेयर देने को स्टाफ दो दिए निर्देश : डॉ. सेखों

ईएसआई अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जसप्रीत कौर सेखों का कहना है कि गंभीर घायल व बीमार मरीजों का इलाज करवाने के लिए निजी अस्पतालों को पेनलमेंट में है। मरीज सीधे वहीं चले जाते हैं। व्हील चेयर की सुविधा इमरजेंसी में दी गई है। वहां तैनात स्टाफ मरीजों व उनके परिजनों की ओर से व्हील चेयर मांगने पर मुहैया करवाएगा। अस्पताल के ओपीडी व इनडोर की प्रक्रिया को पूरा करने वाले स्टाफ को व्हील चेयर की जानकारी मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर देने की हिदायतें दी गई हैं। सरकारी अस्पतालों में व्हील चेयर की सुविधा दी : डॉ. चावला

सिविल सर्जन डॉ. गुरिदर कौर चावला का कहना है कि अस्पताल में व्हील चेयर की सुविधा जरूरी है। सेहत विभाग की नीतियों के अनुसार जिले के सरकारी अस्पतालों में व्हील चेयर की सुविधा मुहैया करवाई गई है। सरकारी अस्पतालों के एसएमओ को खराब व्हील चेयर को ठीक करवाने की हिदायतें दी गई है। बस स्टैंड के गेटों पर रखवा दी है व्हील चेयर : बलविंदर सिंह

पंजाब रोडवेज जालंधर एक के महाप्रबंधक बलविदर सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद व्हील चेयर बस स्टैंड के गेटों पर रखवा ने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए थे उन्होंने कहा कि सोमवार को एक बार फिर से चेक करवाया जाएगा जिन गेट पर व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होंगी वहां भी करवा दी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.