Move to Jagran APP

CCTV की निगरानी में हाेंगे एनआरआइ सभा के चुनाव, 12 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे Jalandhar News

नआरआइ सभा के लिए मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर निर्वाचित प्रधान की घोषणा कर दी जाएगी।

By SatpaulEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 11:17 AM (IST)
CCTV की निगरानी में हाेंगे एनआरआइ सभा के चुनाव, 12 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे Jalandhar News
CCTV की निगरानी में हाेंगे एनआरआइ सभा के चुनाव, 12 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। सात मार्च को होने जा रहे एनआरआइ सभा के चुनाव सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। इसके लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और उनके भीतर सिर्फ वोटर को ही जाने की इजाजत होगी। यह बातें डीसी वरिंदर शर्मा व पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि एनआरआइ सभा के लिए मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर निर्वाचित प्रधान की घोषणा कर दी जाएगी। सभा के दफ्तर में होने वाले इस चुनाव में 22 हजार मतदाताओं के हिस्सा लेने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन महिला पुलिसकर्मी, दंगा रोकू वाहन के साथ सिविल स्टाफ भी तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदान एक व्यक्ति-एक वोट के आधार पर कराया जाएगा। इस दौरान मतदाता का प्रतिनिधि वोट नहीं डाल सकेगा। इस मौके एडीसी जसबीर सिंह, एसीपी हरसिमरत सिंह व समर वनीत सिंह उ‍पस्थित रहे।

यह है एनआरआइ सभा का इ‍तिहास

जालंधर में एनआरआइ सभा का गठन 1996 में हुआ था। उस समय एडवोकेट प्रेम सिंह को सभा चलाने की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद 1998 में सभा का संविधान पास किया गया। वर्ष 2000 में ज्ञानी रेशम सिंह हेयर को सर्वसम्मति से सभा का प्रधान बनाया गया। इसके बा 2002 में प्रीतम सिंह नौरंगपुर सर्वसम्मति से प्रधान बने। 2006 में ज्ञानी रेशम सिंह सर्वसम्मति से बने प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.