Move to Jagran APP

पंजाब में अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी जल शक्ति अभियान से जुड़ेंगे, जानेंगे जल संरक्षण का महत्व

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय अब पंजाब के सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करेगा। सीबीएसई स्कूलों में पहले ही इसके तहत गतिविधियां करवाई जा रही हैं। बच्चों को बताया जाएगा कि आज के समय में एक-एक बूंद जल बचाना क्यों महत्वपूर्ण है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 03:55 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 03:55 PM (IST)
पंजाब में अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी जल शक्ति अभियान से जुड़ेंगे, जानेंगे जल संरक्षण का महत्व
अब पंजाब के स्कूल भी जल शक्ति अभियान से जुड़ेंगे। सांकेतिक चित्र।

अंकित शर्मा, जालंधर। अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान से जुड़ेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पानी की एक-एक बूंद को बचाने को लेकर जागरूकता पैदा करना है। अभी तक जल शक्ति मंत्रालय सीबीएसई के स्कूलों में ही यह अभियान चला रहा था। अब शिक्षा विभाग पंजाब भी इस अभियान का हिस्सा बनेगा। इसके तहत पंजाब के सरकारी स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां करवाते हुए विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर डायरेक्टर एससीईआरटी पंजाब ने राज्य भर के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों सहित सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों और स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसे लेकर जल्द ही गतिविधियां आरंभ करवाई जाएंगी। 

loksabha election banner

विद्यार्थियों को पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए मैराथन, जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां करवाई जा सकती हैं। इनमें विद्यार्थियो का टापिक केवल ‘जल शक्ति’ हो होगा। विद्यार्थियों को बताना होगा कि जल शक्ति क्यों हैं और इसे कैसे बचाया जा सकता है। स्कूल प्रमुख सुबह की प्रार्थना सभा में भी बच्चों को जल शक्ति के संबंध में जागरूक कर सकते हैं। स्कूल प्रमुख या अध्यापक विभिन्न जिलों व राज्यों के फैक्ट्स बताकर विद्यार्थियों को जल की महत्ता बता सकते हैं।

बच्चों को बताना होगा कि आज भी कई ऐसे राज्य, नगर और छोटे-छोटे कस्बे हैं, जहां पानी को हासिल करने के लिए लोगों, विशेषकर महिलाओं, को जदोजहद करनी पड़ती है। इसलिए जल की एक-एक बूंद बचाना आज के समय में अति आवश्यक हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.