यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन, कई लोगों पर मामला दर्ज
कमिश्नरेट पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संवाद सहयोगी, जालंधर
कमिश्नरेट पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्कशाप चौक के पास कुछ लोग एक होटल के बाहर खड़े होकर देर रात को एक दूसरे की फोटो खींच रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी भाग गए। पुलिस ने करीब 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनकी पहचान करवाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं संत नगर फाटक के पास भीड़ जमा करने, मास्क न पहनने और शारीरिक दूरी का पालन न करने पर करीब 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं गढ़ा के पास एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रेस्टोरेंट मालिक मौके से फरार हो गया। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
