Move to Jagran APP

कश्मीर के बाद पंजाब का पोस्टर ब्यॉय बना आतंकी जाकिर मूसा, रची जा रही बड़ी साजिश

जालंधर सहित पंजाब के कई शहरों में कश्मीरी आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर लगे हैं। इन्हें किसने और क्यों लगवाया है, यह बड़ा रहस्य बन गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 10:08 AM (IST)
कश्मीर के बाद पंजाब का पोस्टर ब्यॉय बना आतंकी जाकिर मूसा, रची जा रही बड़ी साजिश
कश्मीर के बाद पंजाब का पोस्टर ब्यॉय बना आतंकी जाकिर मूसा, रची जा रही बड़ी साजिश

जालंधर [मनोज त्रिपाठी़] कश्मीर के बाद पंजाब में भी कश्मीरी आतंकी जाकिर मूसा पोस्टर ब्यॉय बन गया है। रेलवे व बस स्टेशनों पर मूसा के पोस्टर लगे हैं। चिंता की बात यह है कि ये पोस्टर पुलिस ने नहीं लगाए हैं। ऐसे में एनआइए की टीम ने इस मामले को भी गंभीरता से लेकर इसकी पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर पंजाब में मूसा को पोस्टर ब्याव बनाने वाले कौन हैं, इसके पीछे उनकी मंशा क्या है। कश्मीर में बुरहान बानी के एनकाउंटर के एक महीने के अंदर मूसा का उदय हुआ था। वहां भी इसी प्रकार मूसा के पोस्टर रातों-रात लगाए गए थे।

loksabha election banner

दो सप्ताह पहले अमृतसर में मूसा के दिखाई देने व उसके बाद छह कश्मीरी आतंकियों के पंजाब में प्रवेश करने की खबरों के आने के बाद पुलिस व खुफिया एजेंसीज की टीमों की नींद हराम हो गई थी कि आखिर मूसा कहां है। चार दिनों तक लगातार मूसा की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पुलिस ने दिन रात एक करके रखा था।

इसी बीच अमृतसर में निरंकारियों के समागम पर खालिस्तानी आतंकियों ने आतंकी वारदात को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गए थे। उसके बाद पुलिस व खुफिया एजेंसीज को लगा कि वह मूसा के ट्रैप में फंस गई थी। पुलिस व एजेंसीज मूसा की मौजूदगी की पड़ताल में जुटी रहीं और बाइक सवार खालिस्तानी आतंकियों ने हमले को अंजाम दे दिया था। 

पोस्टरों के पीछे बड़ी साजिश

जिस समय मूसा की पड़ताल की जा रही थी, उसी समय पंजाब के विभिन्न रेलवे व बस स्टेशनों सहित भीड़भाड़ वाले बाजारों में मूसा के पोस्टर लगा दिए गए थे। खुफिया एजेंसीज की अभी तक की पड़ताल में सामने आया है कि पंजाब में मूसा के दो हजार से ज्यादा पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में मूसा की एक साल पुरानी फोटो का इस्तेमाल किया गया है। आखिर यह पोस्टर किसने लगाए हैं और उनकी मंशा क्या है। कहीं पुुलिस को मूसा के पीछे लगाकर खालिस्तानी आतंकियों से पुलिस की नजरें दूर करना तो इसके पीछे की साजिश नहीं है। इस बाबत एनआइए ने भी पुलिस के एलर्ट किया है।

 

जालंधर व पटियाला में बीते दिनों छात्रों के रूप में छिपे गिरफ्तार आतंकियों के बाद यह तो सिद्ध होता है कि मूसा ने पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। यह भी इनपुट हैं कि पंजाब में आतंक फैलाने के लिए खालिस्तानी आतंकियों के आकाओं तथा मूसा ने हाथ मिलाया है। पाकिस्तान से रची जा रही इस साजिश में आइएसआइ की भूमिका अहम है। जालंधर के मकसूदां थाने में ब्लास्ट करने के मामले में कश्मीरी आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के लिए खालिस्तानी आतंकियों के साथ मूसा के ट्रेंड आतंकी बड़ी चुनौती हैं, लेकिन मूसा को पोस्टर ब्वाय बनाने की रणनीति कहीं कश्मीर के बाद पंजाब में भी उसके आतंक की दहशत फैलाना तो नहीं है।

पोस्टर पर जारीकर्ता व प्रिंटर का नाम नहीं

मूसा के पोस्टरों पर न तो जारीकर्ता का नाम है और न ही प्रिंटर का। अगर पोस्टर पुलिस ने लगवाए हैं तो जारी कर्ता के स्थान पर पुलिस का नाम होना चाहिए था। साथ ही पोस्टरों को प्रिंट करने वाले प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी जरूरी था। सूत्र बताते हैं कि मूसा के पोस्टरों को पुलिस ने अंदरखाते लगवाया है, लेकिन अपना नाम नहीं दिया है। एनआइए ने इस मामला की पड़ताल शुरू कर दी है।

आइएसआइ फैला रहा आतंकः डीजीपी

सुरेश अरोड़ा कहते हैं मूसा के पोस्टर किसने लगवाए उनकी जानकारी में नहीं हैं। अरोड़ा मानते हैं पंजाब में एक बार फिर से आइएसआइ के इशारे पर आतंक फैलाने की साजिशें लगातार सीमा पार से रची जा रही हैं। हाल ही में अमृतसर में हुए आतंकी हमले में भी सीमा पार से ही रची गई थी साजिश। पंजाब पुलिस ने आतंकियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देना है। पहले भी पंजाब पुलिस आतंकवाद का सफाया कर चुकी है। पुलिस इस बाबत जाानकारी जुटाएगी कि पंजाब में मूसा के पोस्टर किसने लगवाए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.