जालंधर में एनजीओ आगाज ने समारोह का आयोजन किया, कैंप में खूनदान करने वालों को सम्मानित किया
जालंधर में एनजीओ आगाज की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं समारोह के दौरान संस्था द्वारा हाल ही में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में खून दान करने वाले को सम्मानित किया गया। परमप्रीत सिंह विट्टी ने कहा कि खून का दान करना सबसे उत्तम कर्म है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। एनजीओ आगाज की तरफ से सर्किट हाउस में बैठक तथा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। संस्था के अध्यक्ष परमप्रीत सिंह विट्टी, चेयरमैन पीडी सिंह बिट्टू तथा महासचिव अमरजीत सिंह मंगा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान संस्था द्वारा हाल ही में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में खून दान करने वाले को सम्मानित किया गया। इस दौरान परमप्रीत सिंह विट्टी ने कहा कि खून का दान करना सबसे उत्तम कर्म है। उन्होंने कहा कि खून दान करने वाले के शरीर पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लिहाजा, जरूरतमंद इंसान की जान की रक्षा जरूर की जा सकती है।
वहीं 107 बार खून दान करने वाले चरणजीत सिंह लाली ने कहा कि हर बार खून दान करने के बाद उन्हें मानसिक संतुष्टि भी प्राप्त होती है। संस्था की तरफ से उन्हें मेडल तथा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बाल कलाकार भव्य बत्रा को मात्र 10 साल की उम्र में चित्रकारी के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आल इंडिया एंटी करप्शन तथा एंटी क्राइम सेल टीम की घोषणा भी की गई।
इस अवसर पर तेजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू, गुरजीत सिंह पोपली, मनप्रीत सिंह, रणजीत सिंह गोल्डी, इंदरप्रीत सिंह सोढी, संदीप कमल सिंह छाबड़ा, जसदीप सिंह, प्रदीप सिंह विक्की, जसविंदर सिंह, विपिन हस्तीर, हरप्रीत सिंह जौली, जसप्रीत सिंह जस्सी, तरनजीत सिंह, सुखजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अंकुश नैयर, तेजिंदर सिंह, अपार ज्योत सिंह व राजवीर सिंह सहित सदस्य मौजूद थे।