Move to Jagran APP

जालंधर में होगा पंजाब भाजपा प्रधान का इलेक्शन, 17 जनवरी को चुनाव की तैयारियां शुरू

पंजाब भाजपा के महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक-दो दिन में पूरा शेड्यूल ने मिल जाएगा।

By Edited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 08:59 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 03:53 PM (IST)
जालंधर में होगा पंजाब भाजपा प्रधान का इलेक्शन, 17 जनवरी को चुनाव की तैयारियां शुरू
जालंधर में होगा पंजाब भाजपा प्रधान का इलेक्शन, 17 जनवरी को चुनाव की तैयारियां शुरू

जालंधर, जेएनएन। पंजाब भाजपा को 17 जनवरी को नया प्रधान मिल जाएगा। इस बार चुनाव जालंधर में होगा और इसके लिए प्राथमिक शेड्यूल आ गया है। चुनाव के लिए 16 जनवरी को दावेदार नामांकन कर सकेंगे और 17 को मतदान होगा। प्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया होटल रमाडा में होगी। अध्यक्ष पद का चुनाव जालंधर में होने से अगले एक हफ्ते में भाजपा की गहमागहमी जालंधर में बनी रहेगी। वैसे भाजपा में ऐसी नौबत कम ही आती है कि मतदान करवाना पड़े। पार्टी हाईकमान इसके लिए सहमति बना लेती है।

loksabha election banner

पंजाब भाजपा के महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक-दो दिन में पूरा शेड्यूल ने मिल जाएगा। चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपप्रधान एवं महाराष्ट्र से राज्य सभा सदस्य विनय सहस्त्रबुद्धे और राष्ट्रीय सचिव महिश गिरी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वह 15 जवनरी को पंजाब पहुंच जाएंगे। इस समय श्वेत मलिक पंजाब भाजपा के प्रधान हैं।

चुनाव में मतदान का अधिकार सासंद श्वेत मलिक, सोम प्रकाश, सन्नी दयोल, विधायक दिनेश सिंह, अरुण नारंग और राज्य के सभी 117 विधानसभा हलकों के डेलीगेट्स को होगा। जालंधर में पंजाब प्रधान का चुनाव कराए जाने से जिला भाजपा की जिम्मेवारी भी बढ़ गई है। इसके लिए सारा इंतजाम भी देखना होगा।

मनोरंजन कालिया और राकेश राठौर भी लगा रहे जोर

पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद जालंधर के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अध्यक्ष पद के दो दावेदार जालंधर से भी हैं। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की गिनती छह से ज्यादा हो सकती है। इनमें जालंधर से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और पंजाब भाजपा के मौजूदा महासचिव राकेश राठौर का नाम चल रहा है। कालिया पहले भी प्रधान रहे चुके हैं और उन्हें राजनीति का बड़ा तजुर्बा है।

कालिया पंजाब की राजनीति में पकड़ बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं। वहीं इस समय पंजाब की राजनीति में मजबूत पकड़ बना चुके राकेश राठौर प्रधान पद के बड़े दावेदार हैं। वह जालंधर के मेयर रहे हैं और पार्टी में पिछले पांच साल से पकड़ बनाकर केंद्र तक पैठ बना चुके हैं। वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के भी इच्छुक हैं। उनके निशाने पर सेंट्रल विधानसभा हलका है जहां से मनोरंजन कालिया चुनाव लड़ते हैं। इसलिए दोनों ही इस कोशिश में हैं कि पंजाब प्रधान के पद के जरिए केंद्रीय विधानसभा सीट पर भी कब्जा रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.