मेयर बोले-सफाई कर्मचारियों का नए सिरे से बनेगा ड्यूटी चार्ट
सफाई कर्मियों का ड्यूटी चार्ट नए सिरे से बनेगा। दो दिन तक चंडीगढ़ में रहने के बाद वीरवार को निगम लौटे मेयर जगदीश राज राजा ने सफाई कर्मचारियों की सूची की समीक्षी की।
जासं, जालंधर : सफाई कर्मियों का ड्यूटी चार्ट नए सिरे से बनेगा। दो दिन तक चंडीगढ़ में रहने के बाद वीरवार को निगम लौटे मेयर जगदीश राज राजा ने सफाई कर्मचारियों की सूची की समीक्षी की। मेयर ने हेल्थ ब्रांच के अफसरों को लिस्ट में आवश्यक संशोधन कर दोबारा से लिस्ट तैयार करने को कहा। सफाई कर्मचारियों के ड्यूटी चार्ट में खामियों पर मेयर का कहना था कि पार्षदों की शिकायतें जायज है।
उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में सफाई सेवकों की संख्या बहुत कम रखी गई है वहां संख्या बढ़ाई जाएगी। सफाई सेवकों की डिस्ट्रिब्यूशन में जो खामियां रह गईं हैं उन्हें सुधारने में कुछ दिन का समय लगेगा।
वहीं, उनकी पत्नी अनीता राजा के वार्ड में 49 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में मेयर जगदीश राज राजा का कहना था कि वो खुद इससे हैरान हैं। उन्होंने हेल्थ अफसर को उनकी पत्नी के वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा कि उन्होंने संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर से भी जानकारी मांगी है कि उसके द्वारा किस आधार पर वार्ड नंबर 49 में बीटें बनाई गईं।
वीरवार को कार्यालय पहुंचे मेयर जगदीश राज राजा से कई कांग्रेस पार्षद भी कम सफाई कर्मचारी मिलने की शिकायत करने पहुंचे थे। कांग्रेस पार्षदों मनमोहन राजू, रोहन सहगल, जगदीश गग, जगदीश राम, निर्मल ¨सह आदि का कहना था कि उनके वार्डों में नयी सूची के मुताबिक दस-दस सफाई कर्मचारियों की ही नियुक्ति की गई है। इस पर मेयर ने कांग्रेस पार्षदों को आश्वासन दिया कि दोबारा से सूची तैयार की जाएगी और कमियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही मेयर ने कहा कि विपक्ष के पार्षदों की शिकायतों का भी ख्याल रखा जाएगा।