Move to Jagran APP

आजादी से पहले नेताजी ने बना दी थी अस्थायी सरकार

आजादी से चार वर्ष पूर्व स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद ¨हद की अस्थायी सरकार की स्थापना कर दी थी। हालांकि, इस सरकार का उद्देश्य भी देश को अंग्रेजों से आजाद करवाना था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 08:30 AM (IST)
आजादी से पहले नेताजी ने बना दी थी अस्थायी सरकार
आजादी से पहले नेताजी ने बना दी थी अस्थायी सरकार

जागरण संवाददाता, जालंधर : आजादी से चार वर्ष पूर्व स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद ¨हद की अस्थायी सरकार की स्थापना कर दी थी। हालांकि, इस सरकार का उद्देश्य भी देश को अंग्रेजों से आजाद करवाना था। लेकिन, नेताजी की इस घोषणा ने समूचे विश्व में नया इतिहास रच डाला था।

loksabha election banner

शहर के ओल्ड जवाहर नगर निवासी जालंधर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पीआरओ रहे स्व. अजीत सैनी के पुत्र सुरेंद्र सैनी द्वारा हर वर्ष मनाए जाते आजाद ¨हद के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी देते हुए सुरिंदर सैनी ने बताया कि 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ¨सगापुर के कैथी सिनेमा हॉल में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार आजाद ¨हद फौज की घोषणा की थी। जिसमें न सिर्फ देश बल्कि पूरे विश्व में नया इतिहास रच दिया था। वह बताते हैं कि इस अस्थायी सरकार का पहला कार्य व उद्देश्य भारत को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाना था। मंत्रालय भी किए थे वितरित

सुरिदंर सैनी बताते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अस्थायी सरकार की घोषणा के साथ ही विभिन्न मंत्रालयों की घोषणा भी की थी। जिसमें कैप्टन लक्ष्मी को महिला संगठन, एएस अय्यर को प्रचार व प्रसारण, लेफ्टिनेंट कर्नल एसी चटर्जी को वित्त मंत्रालय दिया गया था। इसके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल अजीज अहमद, लेफ्टिनेंट कर्नल एनएस भगत, लेफ्टिनेंट कर्नल जेके भोसले, लेफ्टिनेंट कर्नल गुलजार ¨सह, कर्नल कियानी, लेफ्टिनेंट कर्नल शाहनवाज, डीएम खान, देव नाथ दास को सरकार में शामिल किया गया था। भावुक हो गए थे नेताजी

सैनी बताते हैं कि प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान सुभाष चंद्र बोस भावुक हो गए थे। नेता जी ने अपने शपथ में कहा था कि ईश्वर के नाम पर मैं यह शपथ लेता हूं कि भारत को और उसके 38 करोड़ निवासियों को अंग्रेजों से आजाद करवाउंगा। साथ ही कैथल में इंकलाब ¨जदाबाद तथा आजाद ¨हद फौज ¨जदाबाद के नारे गूंज उठे थे। 23 को मनाएंगे आजाद ¨हद फौज का स्थापना दिवस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद ¨हद फौज का स्थापना दिवस समारोह शहर में 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुरिदंर सैनी ने बताया कि लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर ग‌र्ल्स में होने वाले समारोह का आगाज सुबह 11 बजे होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.