Move to Jagran APP

शिक्षक नहीं भटकेंगे इधर-उधर, लाइब्रेरी के लिए एनबीटी की बस में आएंगी किताबें Jalandhar News

एनबीटी की किताबों की दो बसें 31 जुलाई से 26 अगस्त तक पंजाब दौरे पर रहेंगी। हर एक में 421 तरह की किताबें होंगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 09:35 AM (IST)
शिक्षक नहीं भटकेंगे इधर-उधर, लाइब्रेरी के लिए एनबीटी की बस में आएंगी किताबें Jalandhar News
शिक्षक नहीं भटकेंगे इधर-उधर, लाइब्रेरी के लिए एनबीटी की बस में आएंगी किताबें Jalandhar News

जालंधर [अंकित शर्मा]। सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियां अपग्रेड करने के लिए अध्यापक अब किताबें खरीदने के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक नहीं भटकेंगे। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) ऑनव्हील किताबों की सप्लाई हर जिले में पहुंचाएगा। शिक्षा विभाग ने एनबीटी से किताबें खरीदने का आदेश भी जारी कर दिया है। एनबीटी की किताबों की दो बसें 31 जुलाई  से 26 अगस्त तक पंजाब दौरे पर रहेंगी। शिक्षकों की सहूलियत के लिए बस में उपलब्ध होने वाली 421 तरह की किताबों की लिस्ट भी भेजी गई है ताकि सभी शिक्षक अपने जिले में बस आने से पहले ही जरूरतानुसार लिस्ट तैयार कर लें। पहली बस बठिंडा और दूसरी बस पठानकोट से 31 जुलाई से सफर शुरू करेंगी।
 

loksabha election banner

बस में होंगी 421 तरह की किताबें

एनबीटी की ओर से बच्चों के विकास, ज्ञान, इतिहास सहित महत्वपूर्ण जानकारियों से पूर्ण किताबें शामिल की गई हैं। इसके तहत प्रत्येक बस में 421 तरह की किताबें होंगी। इनमें मांए नीं मांए, इक यात्रा, दादी अते जान दे दुश्मन, इंद्रा प्रियदर्शनी, इक दिन, सारी दुनिया प्यारी दुनिया, चाची दियां कहानियां, सेर नू सवा सेर, हंकार दी हार, इसरो की कहानी, अंडेमान की प्राचीन कहानी, खरगोश और कछुए की दौड़, बोलण वाली डब्बी आदि हैं।
 

वैन नंबर एक का शेड्यूल
31 जुलाई- 2 अगस्त            बठिंडा
तीन से पांच अगस्त              मानसा
छह से नौ अगस्त                बरनाला
10 से 13 अगस्त                 संगरूर
14 से 17 अगस्त                पटियाला
18 से 21 अगस्त                मोहाली
22 से 26 अगस्त                चंडीगढ़

वैन नंबर दो का शेड्यूल
31 जुलाई से दो अगस्त         पठानकोट
तीन से पांच अगस्त              गुरदासपुर
छह से नौ अगस्त                होशियारपुर
10 से 13 अगस्त                जालंधर
14 से 16 अगस्त                लुधियाना
17 से 19 अगस्त                फरीदकोट
20 से 22 अगस्त                फिरोजपुर
23 से 26 अगस्त                अमृतसर

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.