Beauty Trend: Nail Art बढ़ाता है हाथों की खूबसूरती, हर उम्र की लड़कियों में बढ़ा क्रेज
इस समय कई नेल आर्ट मार्केट में उपलब्ध हैं। ग्लिटर आर्ट न्यूड आर्ट ब्रश आर्ट मिनिमल आर्ट पोल्का डाट्स आर्ट फ्लॉवर आर्ट फॉयल आर्ट मिक्स नेल आर्ट को लड़कियां बहुत पंसद कर रही हैं।
जालंधर, जेएनएन। बदलते दौर के साथ नेल आर्ट भी बदल गया है। आज विभिन्न प्रकार के नेल आर्ट के डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। लड़कियां अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के नए डिजाइन को तवज्जो दे रही हैं। नेल पेंट की जगह आजकल नेल आर्ट बहुत चलन में है। हर उम्र की महिलाओं व लड़कियों में इसका क्रेज बढ़ा है।
अपने हाथों को संवारने का उन्हें काफी शौक होता है। वो अपने नाखूनों की सफाई और सुंदरता का खास ध्यान रखती हैं। लड़कियां जिस तरह के कपड़े पहनती हैं, उसी तरह का आर्ट नाखून पर करवाती हैं। इससे उनके हाथों की खूबसूरती और भी निखर कर आती है। कुछ ऐसे आसान नेल आर्ट भी हैं, जिनका इस्तेमाल कर युवतियां घर पर ही अपने हाथों को सजा रही हैं।
ये नेल आर्ट बने पहली पसंद
इस समय कई नेल आर्ट मार्केट में उपलब्ध हैं। ग्लिटर आर्ट, न्यूड आर्ट, ब्रश आर्ट, मिनिमल आर्ट, पोल्का डाट्स आर्ट, फ्लॉवर आर्ट, फॉयल आर्ट, मिक्स नेल आर्ट को लड़कियां बहुत पंसद कर रही हैं। इसके अलावा नाखून को सजाने के लिए एक्सेसरीज़ का उपयोग भी काफी हो रहा है।
एक्सपर्ट व्यू
ओरेन इंस्टीट्यूट की नेल आर्ट एक्सपर्ट पलक गौतम ने बताया कि उनके पास लड़कियां हर तरह के नेल आर्ट के लिए आती हैं। आजकल महिलाएं अपने हाथों की सुंदरता पर खास ध्यान दे रही हैं। पार्टी, शादी एवं अन्य स्थानों पर जाने के लिए वो ट्रेंड में चल रहे नेल आर्ट पसंद कर रही हैं। दुल्हन तो खासकर डायमंड स्टड आर्ट और स्पंज नेल आर्ट को तवज्जो दे रही हैं।
दुल्हन के पसंदीदा नेल आर्ट
वेडिंग सीजन में दुल्हन मेकअप के नए चलन को काफी अपना रही हैं। वे अपनी वेडिंग आउटफिट के साथ मैचिंग नेल आर्ट के नए ट्रेंड को काफी पसंद कर रही हैं। शादी में ब्राइडल अपने लंबे नाखून को आकर्षित बनाने के लिए डिजाइनिंग नेल आर्ट को खास तवज्जो दे रही हैं। डायमंड स्टड आर्ट, स्पंज आर्ट, स्ट्राइप्ट नेल आर्ट, जैल नेल आर्ट, देसी लाल नेल आर्ट, हॉर्ट शेप नेल आर्ट व फ्लोरल नेल आर्ट को लेकर दुल्हनों में बेहद क्रेज देखा जा रहा है।
ट्रेंड में है ग्लिटर व ब्रश आर्ट
लड़कियां शादी, पार्टी, कॉलेज व अन्य जगहों पर जाने के लिए हाथ की सुंदरता पर भी ध्यान दे रही है। वो ग्लिटर और ब्रश आर्ट को खास तवज्जो दे रही हैं। ग्लिटर नेल आर्ट बनाना बेहद आसान है। लेडीज़ पहले अपनी पसंद का कोई भी न्यूड कलर नाखून पर लगाने के बाद उस पर ग्लिटर लगाती है, जिससे उनके हाथ देखने में बहुत सुंदर लगते है। वहीं ब्रश नेल आर्ट करने के लिए कई तरह की एक्सेसरीज़ की जरूरत पड़ती है। लड़कियां एवं ब्राइडल इसे काफी पसंद करती है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें