धूमधाम से निकाला गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन
नूरमहल में दशमेश गुरु श्री गुरु गो¨बद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।
संवाद सहयोगी, नूरमहल : दशमेश गुरु श्री गुरु गो¨बद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन स्थानीय गुरुद्वारा पातशाही तीसरी से अरदास के बाद श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के छत्रछाया में पांच प्यारों के नेतृत्व में शुरू हुआ। नगर कीर्तन पुराना अड्डा, नया अड्डा मंडी चौक से शहर के अलग-अलग मोहल्लों व बाजारों की परिक्रमा करके हुए वापस गुरुद्वारा साहिब आकर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में इलाके के नौजवानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर व अन्य वाहनों के साथ भारी संख्या में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्र वासियों ने नगर कीर्तन का विभिन्न जगहों पर स्वागत किया तथा संगत के लिए लंगर भी लगाए। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
इस मौके पर अवतार सिंह शिरोमणि कमेटी सदस्य, शेर सिंह, अमरीक सिंह पार्षद, हैरी लांबा, लाली लांबा, इकबाल सिंह, गगनदीप सिंह, संदीप सिंह, रजिंदर खेड़ा, हरभजन सिंह खालसा, रविंदर सिंह लांबा, रमिंदर सिंह लांबा, अजीत सिंह पाली, अमरीक सिंह ताहिम, महिंदर सिंह, उज्जवल सिंह, सुरिंदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपिस्थत थे।