गांव ढेरीयां में ससुर केसामने ही गला दबा कर की पत्नी की हत्या
मृतका के पिता की शिकायत पर पति पर केस दर्ज, शुक्रवार देर रात की घटना।
नकोदर : थाना सिटी के तहत आते गांव ढेरीयां में व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति कुलवीर ¨सह पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान रज¨वदर कौर के रूप में हुई है। हैरानी की बात है कि आरोपित ने अपने ससुर के सामने ही अपराध को अंजाम दिया। महिला के पिता ने उसे रोकने की काफी कोशिश की पर आरोपित न रुका। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी शादी के बाद से उसकी बेटी से मारपीट करता रहता था।
रहीमपुर निवासी करनैल ¨सह पुत्र कर्म ¨सह ने पुलिस को बयानों में बताया कि उनकी बेटी रज¨वदर कौर की शादी 2010 में ढेरीयां निवासी कुलवीर ¨सह पुत्र जीता से हुई थी। शादी के बाद उसके 2 बच्चे लड़की तमन्ना (7) व लड़का बलवीर (5) हैं। शादी के कुछ समय बाद ही कुलवीर उनकी बेटी से मारपीट करने लगा। और इस बीच वह कई बार मायके आती तो उसे वापस ले जाता। 15 दिन पहले भी कुलवीर ने उनकी बेटी से मारपीट की तो वह मायके आ गई। इसके बाद गणमान्यों के कहने पर बेटी वापस ससुराल घर चली गई। फिर भी कुलवीर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद वे खुद 13 जुलाई को बेटी से मिलने ढेरीयां गए और वहां रह गए। रात को वे प्रांगण में सो रहा था कि मध्यरात्रि 3 बजे बेटी के कमरे से आवाज आई। उन्होंने उठकर देखा तो कुलवीर उसका गला दबा रहा था। उन्होंने उसे रोका लेकिन कुलवीर ने लगातार गला दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता करनैल ¨सह के बयानों पर कुलवीर ¨सह पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।