जालंधर नगर निगम में आखिरकार शुरू हुई थर्मल स्क्रीनिंग, गेट पर जांच के लिए बिठाया स्टाफ
काेराेना वायरस के खतरे के बाद शहर में चाैकसी बढ़ गई है। इसकाे लेकर नगर निगम की सभी ब्रांच का शेड्यूल तय किया गया है कि कौन सी ब्रांच किस दिन को खुलेगी।
जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे नगर निगम ने आलोचनाओं के बाद आखिरकार बुधवार को निगम की एंट्री पर थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। नगर निगम प्रशासक ए कांप्लेक्स में सिर्फ एक ही गेट से एंट्री होगी और वहां पर पहले बुखार की जांच की जाएगी। इसके लिए स्टाफ तैनात कर दिया गया है। नगर निगम के जितने मुलाजिम हैं उनकी भी जांच की जा रही है।
नगर निगम के सभी ब्रांच का शेड्यूल तय किया गया है कि कौन सी ब्रांच किस दिन को खुलेगी। जिस दिन कौन सी ब्रांच खुलेगी उस दिन उसी से संबंधित लोग नगर निगम में एंट्री कर सकेंगे। मेयर जगदीश राज राजा थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही नगर निगम ऑफिस में पहुंचे।
मेयर ने एंट्री गेट पर लिया जायजा
मेयर ने एंट्री गेट पर बैठे स्टाफ से बातचीत भी की और व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम के सभी डिपार्टमेंट इस समय आदेश आपके साथ काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के बाद मेयर ने यह फैसला लिया था कि नगर निगम में आधा स्टाफ की काम करेगा और रोजाना सारी ब्रांच नहीं खुलेगी बल्कि इनके दिन तय किए जाएंगे।