विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Old Pension Scheme: नगर निगम यूनियन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पुरानी पेंशन और ग्रेच्युटी समेत की ये मांग

By Jagjit SinghEdited By: Shubham Sharma
Published: Thu, 19 Oct 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

म्यूनिसिपल इंप्लाइज वेलफेयर यूनियन ने नगर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह को ज्ञापन देकर कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगी रखी हैं। ...और पढ़ें

नगर निगम यूनियन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नगर निगम यूनियन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। म्यूनिसिपल इंप्लाइज वेलफेयर यूनियन ने नगर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह को ज्ञापन देकर कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगी रखी हैं। यूनियन नेता बंटू सभरवाल, रिंपी कल्याण, विनोद गिल, प्रधान हितेश नाहर, राजन गुप्ता, राजेश कुमार इत्यादि ने नगर निगम कमिश्नर को दिए ज्ञापन में मांग की है कि प्रांतीय केडर कर्मचारियों की तरक्की चंडीगढ़ मुख्यालय में किए जाने की नोटिफिकेशन रद्द की जाए।

नोटिफिकेशन जारी करने की मांग

यूनियन नेताओं ने कहा कि यह एक नई प्रथा शुरू हुई है जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। तरक्की देने का काम नगर निगम स्तर पर ही होना चाहिए। यूनियन ने मांग की है कि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की नोटिफिकेशन भी जारी करवाई जाए।

यह भी पढ़ेंः Punjab News: बर्खास्त एआईजी राजजीत हुंदल को कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत की मांग पर पंजाब सरकार को नोटिस

इन कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देने संबंधी नोटिफिकेशन जारी हुए 2 साल का समय हो गया है और इस नोटिफिकेशन के आधार पर नगर निगम जालंधर के कर्मचारियों के वारिसों को बकाया दिया जाए।

यह भी पढ़ेंः Chandigarh Police Constable Result 2023: चंडीगढ़ पुलिस की इस वेबसाइट पर पता करें रिजल्ट