Movie Review: दर्शक बोले-'अंग्रेजी मीडियम' है बेटी के सपनों के लिए पिता के संघर्ष की कहानी
अंग्रेजी मीडियम फिल्म बेटी के सपनों के लिए पिता के संघर्ष पर आधारित है। जालंधर को पहले दिन ये दर्शकों को बेहद पसंद आई है।
जालंधर, जेएनएन। लंबे अर्से के बाद 'अंग्रेजी मीडियम' के साथ इरफान खान की मूवी ने मल्टीप्लेक्स में दस्तक दी है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म मुख्य रूप से ड्रामा मूवी है। इसमें इरफान खान के अलावा करीना कपूर खान व राधिका मदान ने बेहतरीन अभिनय किया है। बेटी के सपनों के लिए बाप के संघर्ष पर आधारित मूवी को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं। इस मूवी को लेकर फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखकर लौटे दर्शकों ने दैनिक जागरण के साथ अपनी राय शेयर की।
मूवी में बाप-बेटी के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया है। इसके साथ ही अपनों के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे इरफान खान की केमिस्ट्री को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
- शिवम
पारिवारिक रिश्तों पर आधारित फिल्म में इरफान खान ने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। खासकर कॉमिक अंदाज में संवाद शैली रोचक रही। मूवी के कई दृश्य पेट में बल डालते हैं।
- सौरभ
जालंधरः फिल्म अंग्रेजी मीडियम को सौरभ और शिवम ने बेहतरीन बताया।
'अंग्रेजी मीडियम' में छोटे शहरों की मानसिकता, बोल-चाल और पहनावे को किरदारों के माध्यम से खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। बाप-बेटी के स्नेह को खास अंदाज में दिखाने में भी निर्देशक सफल रहे हैं।
- राजू
जालंधरः गौरव और राजू को फिल्म मनोरंजक लगी। उनके अनुसार फिल्म अंत तक रोचकता बनाए रखने में कामयाब रही।
मध्यांतर से पहले स्टोरी पूरी तरह से मनोरंजक रही। इसके बाद गंभीर विषय के साथ रफ्तार बनी रहती है। विदेश जाने की चाहत तथा इसके लिए बुने जाते ताने-बाने पर आधारित फिल्म अंत तक रोचकता बनाए रखती है।
- गौरव
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें