Move to Jagran APP

शवगृह को आठ साल बाद मिला फ्रीजर

कोविड के संकट में सिविल अस्पताल के विभिन्न विभागों के साथ शवगृह के भी अच्छे दिन आ गए। करीब आठ साल बाद शवगृह को शव रखने के लिए फ्रीजर नसीब हुआ। पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में पिछले करीब आठ साल नए फ्रीजर के आने का इंतजार खत्म हो गया। शव गृह में 10 शव रखने के लिए फ्रीजरों का प्रावधान था। तीन साल पहले दो शव की क्षमता वाला फ्रीजर खराब होने के बाद उसे कंडम घोषित कर दिया गया था। वर्तमान में चार शवों की क्षमता वाला एक फ्रीजर बीस साल पुराना और दो-दो शव की क्षमता वाले दो फ्रीजर करीब

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:58 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:58 PM (IST)
शवगृह को आठ साल बाद मिला फ्रीजर
शवगृह को आठ साल बाद मिला फ्रीजर

जागरण संवाददाता, जालंधर : कोविड के संकट में सिविल अस्पताल के विभिन्न विभागों के साथ शवगृह के भी अच्छे दिन आ गए। करीब आठ साल बाद शवगृह को शव रखने के लिए फ्रीजर नसीब हुआ।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल में आठ साल बाद नए फ्रीजर के आने से उनका इंतजार खत्म हो गया। शवगृह में 10 शव रखने के लिए फ्रीजरों का प्रावधान था। तीन साल पहले दो शव की क्षमता वाला फ्रीजर खराब होने के बाद उसे कंडम घोषित कर दिया गया था। मौजूदा समय में चार शवों की क्षमता वाला 20 साल पुराना फ्रीजर और दो-दो शव की क्षमता वाले दस साल पुराने दो फ्रीजर चल रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से विभाग को कई सालों से डिमांड भेजी जा रही थी। ये फरियाद अब जाकर सुनी गई है। सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हरिदर पाल सिंह ने बताया विभाग की ओर से शव गृह के लिए दो-दो शवों की क्षमता वाले दो फ्रीजर भेजे है। अब पुराने चार शवों की क्षमता वाले फ्रीजर को बाहर निकालकर नए फ्रीजर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.