बारिश से राहत, मॉनसून का अभी कीजिए इंतजार
जागरण संवाददाता, जालंधर : शहर में गुरुवार देर शाम तेज आंधी व बारिश के बाद लोगों को उमस भर
जागरण संवाददाता, जालंधर : शहर में गुरुवार देर शाम तेज आंधी व बारिश के बाद लोगों को उमस भरी से गर्मी से निजात मिल गई, लेकिन एक बार फिर शहर के प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। हालांकि मॉनसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान था। गुरुवार को भी शाम पांच बजे तक लोग पसीने से तर-बतर थे। अचानक मौसम बदला। तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कुछ ही देर में शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। उधर, तेज आंधी के चलते शहर में लगभग आधा घंटे के लिए बिजली सप्लाई बाधित रही।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ.सुरिंदर पाल के अनुसार 12 जुलाई तक मौसम मिला-जुला रहेगा। आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है, लेकिन मॉनसून सक्रिय होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।