विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Moonrise Time 13 Oct 2022: जालंधर में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा? जानिए इसकी टाइमिंग

By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
Published: Wed, 12 Oct 2022 01:03 PM (IST)

Summary 13 October 2022 Moonrise Time Jalandhar पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ के व्रत के लिए जालंधर में ...और पढ़ें

Jalandhar Moonrise Timing 13th Oct 2022: जालंधर में करवा चौथ के लिए खरीदारी का दौरा जारी है।
Jalandhar Moonrise Timing 13th Oct 2022: जालंधर में करवा चौथ के लिए खरीदारी का दौरा जारी है।

जासं, जालंधर। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों के महापर्व करवा चौथ को शुरू होने में 24 घंटे से कम बचे हैं। त्योहार पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इसकी तैयारी के लिए मार्केट में खरीदारी का दौर जारी है। पूजा सामग्री के साथ-साथ सुहाग निशानियों जैसे कि चूड़ियां, मंगलसूत्र व शृंगार के सामान की शहर के अटारी बाजार, मीना बाजार व अन्य बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है।  

रात 8.19 बजे होगा चंद्रोदय

करवा चौथ कार्तिक महीने की चुतर्थी को मनाया जाता है। चतुर्थी की शुरुआत 13 अक्टूबर को सुबह 1.59 बजे होगा। समापन 14 अक्टूबर की सुबह 3.08 बजे होगा। इसी कारण करवा चौथ 13 की तिथि में मनाया जा रहा है। करवा चौथ व्रत के दिन 13 अक्टूबर वीरवार को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.01 मिनट से लेकर 7.15 मिनट के बीच रहेगा जबकि चंद्रोदय रात 8.19 बजे होगा।

जालंधर में मंगलवार को महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। वहीं, शहर के मीना बाजार में शृंगार का सामान व चूड़ियों की जमकर खरीदारी की गई।

वैवाहिक जीवन को समृद्ध करता है करवा चौथ का व्रत

मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाता है। कोई भी गलफहमियां दूर होने से दोनों के आपसी रिश्ते बेहतर हो जाते हैं। अगर कोई मन-मुटाव होता है तो वह भी दूर हो जाता है। वैवाहिक जीवन से तनाव दूर होता है जिसके पूरे परिवार के लिए अच्छे परिणाम दिखते हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य और संतान सुख का आशीर्वाद और वरदान मिलता है।

आसमान में बादल छाए रहने की आशंका

हालांकि इस बार मौसम को लेकर जरूर कुछ शंका है जरूर है। मौमस विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर की रात को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह ने कहा कि वीरवार को रात साढ़े आठ से नौ बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन साफ तौर पर होंगे।