दो दिन बाद बारिश के आसार
जागरण संवाददाता, जालंधर तापमान बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। अगले दो दिन बाद आसमान में कह
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 May 2017 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 13 May 2017 11:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
तापमान बढ़ने से लोगों का बुरा हाल है। अगले दो दिन बाद आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व रविवार को बारिश आसार हैं।
पिछले दो दिनों में तापमान में वृद्धि हुई है। तेज धूप व गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस तक उछाल दर्ज किया गया है। सोमवार और मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ, आंधी चलने व गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें