विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत ने ली विधायक पद की शपथ, पंजाब मंत्रालय में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

Published: Wed, 17 Jul 2024 05:19 PM (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की वेस्ट जालंधर सीट से विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा ...और पढ़ें

आज मोहिंदर भगत ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की (जागरण फोटो)
आज मोहिंदर भगत ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की (जागरण फोटो)

HighLights

  1. मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की
  2. आज उन्होंने जालंधर वेस्ट से विधायक पद की ली शपथ
  3. जालंधर वेस्ट पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल थे

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जालंधर वेस्ट सीट से चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले मोहिंदर भगत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।

जनता से किए गए वादों को करेंग पूरा: मोहिंदर भगत

मोहिंदर भगत ने पद की शपथ लेने के बाद कहा कि वह जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ में रहेंगे।

ध्यान रहे कि मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगवत भी मंत्री रह चुके है। वह अकाली भाजपा सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री बने थे। मोहिंदर भगत ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को ज्वांइन किया था। जिसके बाद जालंधर उप चुनाव में मोहिंदर भगत को टिकट दी गई।

चुनाव से पहले अंगुराल हुए थे भाजपा में शामिल

ध्यान रहे कि जांलधर वेस्ट सीट पर शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी से विधायक थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन स्पीकर ने उनका इस्तीफा मंजूर नही किया। लेकिन लोकसभा चुनाव होने के बाद शीतल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। जिसके बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव हुआ। आने वाले दिनों में सरकार मोहिंदर को अहम जिम्मेदारी दे सकती है।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल के भाई हरप्रीत ने किससे खरीदा था नशा, मामले में दो नामों का हुआ खुलासा; पुलिस को बताया कहां और किसे किया सप्लाई