बठिंडा जेल में सुरक्षा कर्मियों ने चलाया सर्च अभियान, दो कैदियों से मोबाइल फोन बरामद; मामला दर्ज
केंद्रीय जेल बठिंडा में सजा काट रहे दो कैदियों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। माेबाइल फोन को जेल अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर मामले की शिकायत थाना कैंट पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। केंद्रीय जेल बठिंडा में विभिन्न मामलों में सजा काट रहे दो कैदियों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। बरामद माेबाइल फोन को जेल अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर मामले की शिकायत थाना कैंट पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर सहायक सुपरिंटेंडेंट शिव कुमार ने बताया कि बीते दिनों जेल सुरक्षा कर्मियों की तरफ से जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न बैरक में बंद कैदी अमित भूरा निवासी शरना वाली और कैदी कृपाल सिंह निवासी सिंहवासी भुगेरिया के सामान की तलाशी ली गई, तो उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद मामले की जानकारी जेल के उच्चाधिकारियों के अलावा थाना कैंट पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीओ विंग ने इरादा कत्ल के मामले में भगोड़ा किया गिरफ्तार
बठिंडा में पीओ विंग बठिंडा की टीम ने ने इरादा कत्ल के मामले में नामजद एक भगोड़े को एक साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ बनती कार्रवाई करने के बाद पीओ विंग ने उसे थाना नंदगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है। पीओ विंग के इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित अमृतपाल सिंह निवासी गांव घुद्दा के खिलाफ 16 अगस्त 2020 को थाना नंदगढ़ में इरादा कत्ल का केस दर्ज किया गया था। उक्त आरोपित को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। जिसक पीओ विंग ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मौके एएसआइ कुलविंदर सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- जालंधर मकसूदां मंडी में मार्केट कमेटी ने फड़ तोड़ी, भड़के आढ़तियों ने लगाया धरना; इंसाफ की मांग