Move to Jagran APP

कोरोना पॉजिटिव से मिले थे विधायक रिंकू, हैनरी परिवार ने खुद को क्वारंटाइन किया

विधायक रिंकू जब सिविल अस्पताल में बने कोरोना आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने गए थे तो कोरोना पॉजिटिव युवक वहीं मौजूद था और उनसे मिला था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 01:03 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव से मिले थे विधायक रिंकू, हैनरी परिवार ने खुद को क्वारंटाइन किया
कोरोना पॉजिटिव से मिले थे विधायक रिंकू, हैनरी परिवार ने खुद को क्वारंटाइन किया

जालंधर, जेएनएन। विधायक बावा हैनरी के बाद अब विधायक सुशील रिंकू को भी खुद को क्वारंटाइन करना होगा। विधायक रिंकू कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आए थे। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की एक सूची सेहत विभाग ने तैयार करवाई है। इस सूची में विधायक सुशील रिंकू का भी नाम है। निजात्म नगर के रहने वाले मरीज की मां जालंधर शहर में पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज थी। विधायक रिंकू महिला के पॉजिटिव आने के बाद ही उनके बेटे से मिले थे। विधायक रिंकू जब सिविल अस्पताल में बने कोरोना आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने गए थे तो वह वहीं मौजूद था और विधायक से मिला था। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस सूची में पार्षद कमलेश ग्रोवर के बेटे अनमोल ग्रोवर समेत कई नाम हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जा सकता है।

loksabha election banner

सेहत विभाग इस लिस्ट में दर्ज लोगों से जानकारी हासिल कर रहा है। विधायक सुशील रिंकू से जुड़े कई लोगों को भी 14 दिन के लिए अलग रहने के निर्देश आ सकते हैं। हालांकि यह लिस्ट मरीज के मोबाइल से हुए फोन नंबरों के आधार पर बनाई गई हं। इनमें से जो लोग मरीज से मिले होंगे उन्हें हेल्थ ब्रांच के नियमों का पालन करना होगा।

विधायक बावा हैनरी और पांच कांग्रेसी पार्षदों ने खुद को किया क्वारंटाइन

जालंधर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के कारण मौत का शिकार बने व्यक्ति के बेटे के संपर्क में आए नॉर्थ हलके के विधायक बावा हैनरी ने पिता पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और परिवार समेत खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसके लिए परिवार ने क्वारंटाइन का नोटिस भी अपने गर के गेट पर लगा दिया है। इस पर लिखा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देश के तहत कोरोना पॉजिटिव मरीज से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होने के कारण वे खुद को घर तक सीमित कर रहे हैं। संदिग्ध ने 28 मार्च को विधायक बावा हैनरी से मुलाकात की थी। इस दौरान दो पार्षद और तीन पार्षदों के पति भी मौजूद थे। अब इन पांचों पार्षदों ने भी परिवार समेत खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इनमें पार्षद सुशील कालिया, पार्षद दीपक शारदा, पार्षद के पति ओमप्रकाश, माइक खोसला, रवि सैनी शामिल हैं।

अकाली प्रधान मन्नण के ससुर का निधन, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

जालंधर, जेएनएन। अकाली दल के जिला प्रधान एवं एसजीपीसी मेंबर कुलवंत सिंह मन्नण के ससुर जोगिंदर सिंह का सिविल अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कोरोना संदिग्ध के रूप में सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था और उनका कोरोना टेस्ट भी किया था। 92 साल के जोगिंदर सिंह के निधन से 2 घंटे पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्हें निमोनिया हुआ था और उनका पटेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। पटेल अस्पताल ने उन्हें कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल रेफर किया था। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव रायपुर में कर दिया गया। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.