विधायक बेरी ने बेरोजगारों के साथ किया धोखा, अपने चहेतों को बांटे राशन डिपो : अनिल सच्चर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन इसकी बजाय कांग्रेसी विधायक राजेंद्र बेरी ने अपने चहेतों में राशन डिपो का आवंटन कर दिया।
जालंधर, जेएनएन। जिले में राशन डिपो अलाटमेट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र बेरी को आड़े हाथों लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन इसकी बजाय कांग्रेसी विधायक राजेंद्र बेरी ने अपने चहेतों में राशन डिपो का आवंटन कर दिया, जिसपर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।
अनिल सच्चर ने हाईकोर्ट के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह राशन डिपो जरूरतमंद बेरोजगार लोगों को दिए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बेरी पहले भी स्मार्टफोन और सूर्य एनक्लेव में एन्हांसमेंट के नाम पर लोगों को धोखा दे चुके हैं। अभी तक न तो एन्हांसमेंट माफ हुआ और ना ही जिनके फार्म भरे थे, उनको स्मार्टफोन मिले। विधायक खुद एक डिपो होल्डर हैं।
सच्चर ने कहा की विधायक राजिंदर बेरी विधायक बनने से पहले यह कहते थे जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम प्रापर्टी टैक्स भी खत्म कर देंगे। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया और उल्टा अपने चहेतों को राशन डिपो बांट दिए। जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई तब-तब भ्रष्टाचार, शराब माफिया, भू-माफिया का बोलबाला रहा। कांग्रेसी विधायक इनको पनाह देते रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा के सत्ता में आते ही भू-माफिया शराब माफिया और भ्रष्टाचार में नकेल कसी जाएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें