Move to Jagran APP

जालंधर के संतोखपुरा में शरारती तत्वों ने देर रात खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, एक महीने में दूसरी वारदात

जालंधर में शरारती तत्वाें के हाैसले बुलंद है। बीते एक साल से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। शरारती तत्वों द्वारा रात को अकसर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े जाते हैं। कई बार सीसीटीवी कैमरों में भी शीशे तोड़ने वाले कैद हो चुके हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 08:52 AM (IST)
जालंधर के संतोखपुरा में शरारती तत्वों ने देर रात खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, एक महीने में दूसरी वारदात
जालंधर के संताेखपुरा में गाड़ियाें के शीशे ताेड़े। (जागरण)

जागरण संवाददाता जालंधर। संतोखपुरा में बीती रात शरारती तत्वों ने आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।  एक महीने में यह दूसरी बार यह वारदात हुई है। इसकाे लेकर गाड़ी मालिकों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई है।  पहले भी शरारती तत्वों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे।

loksabha election banner

जालंधर में बीते एक साल से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। शरारती तत्वों द्वारा रात को अकसर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े जाते हैं। कई बार सीसीटीवी कैमरों में भी शीशे तोड़ने वाले कैद हो चुके हैं, लेकिन पुलिस उनकी पहचान करके उनकी गिरफ्तारी कर पानी में फेल साबित हाे रही है। इसकी वजह से शरारती तत्वाें के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीते 3 महीनों में कारों के शीशे तोड़ने की यह चौथी घटना है।

इससे पहले आदर्श नगर में गोपाल नगर में ग्रीन माडल टाउन में भी ऐसी ही घटनाओं को शरारती तत्वों द्वारा अंजाम दिया जा चुका है।  5 से 6 लोगों की यह टीम रात को बाइक से नशे में धुत होकर निकलती है और गलियों व सड़कों के किनारे एक साथ जहां भी कई गाड़ियां खड़ी नजर आती हैं उनके शीशे तोड़ डालती है। पुलिस अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी करवाने में सफल नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- नगर निगम के तहबाजारी विभाग के सुपरिंटेंडेंट को पीटा, पगड़ी उतारी

जालंधर। अवतार नगर की गली नंबर चार में मंगलवार देर रात नगर निगम के तहबाजारी विभाग के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह मिट्ठू पर कुछ लोगों ने रंजिशन हमला कर दिया। मनदीप सिंह ने हमलावरों पर उनकी दाढ़ी व केस नोचने के साथ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।

सिविल अस्पताल में दाखिल मनदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ मामूली बहस हुई थी। उसके बाद उक्त युवकों ने रात को उनके घर का दरवाजा खटखटाया। वह बाहर आए तो उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उनकी पगड़ी उतारी गई। जब उसकी पत्नी बचाने आई तो उसके भी बाल नोचे गए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए गुरजीत सिंह सतनामिया पर भी हमला किया गया। पीसीआर टीम व थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-Monsoon Update 2022: पंजाब में कल पहुंच सकता है मानसून, कई जिलाें में हाेगी झमाझम बारिश; जानें माैसम विभाग का ताजा अपडेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.